1. समाचार
  2. टेक्नोलॉजी
  3. आईटी न्यूज़
  4. Jio gives relief and benefits to flood affected customers of Jammu & Kashmir, Ladakh and Himachal Pradesh

Jio ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित ग्राहकों को दी राहत, अब प्लान्स में मिलेंगे ये फायदे

Reliance
भारत की अग्रणी डिजिटल सेवा प्रदाता कंपनी रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड (Jio) ने आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा और बाढ़ से प्रभावित ग्राहकों के लिए राहत पहलों को और सशक्त करने की घोषणा की है। भारत के डिजिटल परिवर्तन में अग्रणी भूमिका निभाने वाली कंपनी के रूप में, जियो विश्व स्तरीय कनेक्टिविटी प्रदान करने और हर चुनौती में समुदायों का साथ देने के लिए प्रतिबद्ध है, जो एक सशक्त और जुड़े हुए डिजिटल इंडिया के दृष्टिकोण के अनुरूप है।
 
इन विपरीत परिस्थितियों में भी जियो इन क्षेत्रों के अधिकांश हिस्सों में महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी प्रदान करना जारी रखे हुए है। जियो यह समझता है कि आपातकालीन सेवाओं तक पहुंच, परिवार से संपर्क और जरूरी जानकारी के लिए भरोसेमंद कनेक्टिविटी की कितनी अहम भूमिका होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए, जियो ने इस अवधि के दौरान निर्बाध डिजिटल सेवा सुनिश्चित करने के लिए इन राहतों का ऐलान किया है। 
 
इस सप्ताह जिन प्रीपेड मोबाइल और जियोहोम ग्राहकों की योजना समाप्त हो रही है, उन्हें स्वतः 3 दिनों की वैधता का बिना किसी चार्ज के विस्तार मिलेगा। मोबाइल ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क या रिचार्ज के प्रतिदिन असीमित वॉयस कॉलिंग और 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा, वहीं जियोहोम ग्राहकों को उनकी अंतिम वैध योजना के अनुसार 3 दिनों का एडिशनल बेनिफिट फ्री मिलेगा।
 
पोस्टपेड मोबाइल और जियोहोम यूजर्स को बिल भुगतान के लिए 3 दिनों की अतिरिक्त अवधि (ग्रेस पीरियड) दी जाएगी, जिससे सेवाएं बिना किसी रुकावट के जारी रहेंगी। जियो की ऑन-ग्राउंड इंजीनियरिंग टीमें नेटवर्क की मजबूती बढ़ाने और बुनियादी ढांचे को और सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्यरत है ताकि किसी भी चुनौती का सामना किया जा सके। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
US कर सकता है 25% अतिरिक्त टैरिफ की समीक्षा, भारत सरकार का क्या है एक्शन, किन सेक्टर्स पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर