बुधवार, 30 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Priyanka Chopra, Hollywood film Baywatch
Written By
Last Modified: मंगलवार, 20 सितम्बर 2016 (22:44 IST)

'बेवॉच' के किरदार से लोग नफरत करेंगे : प्रियंका चोपड़ा

Hollywood
न्यूयॉर्क। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' में उनके निभाए किरदार से लोग नफरत करेंगे।
         
प्रियंका इन दिनों अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' में काम कर रही हैं। फिल्म में प्रियंका नकारात्मक किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म 90 के दशक की लोकप्रिय टीवी श्रृंखला पर 'बेवॉच' पर आधारित है। फिल्म में प्रियंका विक्टोरिया लीड्स की भूमिका निभा रही हैं। 
        
प्रियंका ने कहा कि लोग फिल्म 'बेवॉच' में उनके किरदार से नफरत करेंगे। फिल्म में ड्वेन जॉनसन एवं जैक इफ्रोन अहम किरदार निभा रहे हैं। प्रियंका ने कहा, मैं बहुत बुरी और घटिया बनी हूं।
 
अमेरिका मुझसे नफरत करेगा। मैं गंभीरता से यह बात कह रही हूं। जैक एवं द रॉक? मैं उनके साथ बहुत बुरा व्यवहार करती हूं और वे लोगों के चैंपियन एवं राजकुमार की तरह हैं और यह कतई मजेदार नहीं होगा। (वार्ता)  
ये भी पढ़ें
सभी शांतिप्रिय राष्ट्रों को आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट होना होगा : सुमित्रा महाजन