Daily Horoscope
✕

कमाई के मामले में प्रियंका शीर्ष 10 टीवी अभिनेत्रियों में शुमार

Updated: बुधवार, 27 सितम्बर 2017 (22:37 IST)
लॉस एंजिल्स। फोर्ब्स की इस साल सबसे अधिक कमाने वाली दस शीर्ष टीवी अभिनेत्रियों की सूची में भारतीय स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपने लिए जगह बनाई है। इस सूची में सोफिया वरगारा पहले नंबर पर हैं।
 
चोपड़ा ने टीवी शो ‘क्वांटिको’ से पश्चिम के अभिनय जगत में कदम रखा। उसके बाद उन्होंने ‘बेवाच’ फिल्म में खलनायिका का किरादार निभाकर हॉलीवुड में एक उभरते स्टार के रुप में अपनी स्थिति मजबूत की।
 
सालाना एक करोड़ डॉलर की अपनी कमाई के साथ वह इस सूची में आठवें नंबर पर है तथा ‘हाऊस ऑफ कार्ड्स’ की स्टार रोबिन राइट (90 लाख डॉलर कमाई के साथ) नौवें स्थान पर पहुंच गई हैं। 
 
वरगारा 4.1 करोड़ डॉलर की प्रभावी सालाना कमाई के साथ लगातार छठे साल सूची में शीर्ष पर हैं। वह ‘मॉडर्न फैमिली’ में अपने किरदार को लेकर विशेष रुप से चर्चित है। ‘बिगबैंग थ्योरी’ की स्टार केली कुओको 2.6 करोड डॉलर की कमाई के साथ सूची में दूसरे नंबर पर हैं। (भाषा) 

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

गृहमंत्री अमित शाह ने की CM भूपेंद्र पटेल के साथ हाईलेवल मीटिंग, समीक्षा बैठक में लिए कई अहम फैसले

आज 26 साल का हुआ उत्तराखंड, CM धामी ने दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

Weather Update: इन राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं भारी बारिश तो कहीं बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट

CM योगी ने 'जनता दर्शन' में सुनी लोगों की समस्‍याएं, अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

गोवर्धन पूजा पर्व: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के विजयी पशुपालकों को करेंगे पुरस्कृत

अगला लेख