Daily Horoscope
✕

खगोशी मामले में प्रिंस सलमान को बड़ा झटका, अमेरिकी सीनेट ने ठहराया जिम्मेदार

Updated: शुक्रवार, 14 दिसंबर 2018 (14:44 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी सीनेट ने पत्रकार जमाल खगोशी की मृत्यु के लिए सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके नाम से गुरुवार को एक प्रस्ताव पास किया। कांग्रेस की ऊपरी प्रतिनिधि सभा (सीनेट) में इस प्रस्ताव को गुरुवार को सुबह पेश किया गया, जिसे सीनेट ने अपराह्न में ध्वनि मत से पास कर दिया।


अब इस प्रस्ताव को कांग्रेस की निचली प्रतिनिधि सभा यानी हाउस ऑफ रिप्रेसेंटेटिव में पेश किया जाएगा। सेवानिवृत्‍त हो रहे विदेश संबंध समिति के अध्यक्ष बॉब कॉर्कर के नेतृत्व में पास हुआ प्रस्ताव गैर बाध्यकारी है, लेकिन यह सीनेट में प्रिंस के बारे में रिकॉर्ड पर रखता है, जो अमेरिका और सऊदी अरब के संबंधों को लेकर निराश है।

सीनेट में मतदान के बाद कॉर्कर ने कहा, अमेरिकी सीनेट ने सर्वसम्मति से कहा है कि प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान जमाल खगोशी की हत्या के लिए जिम्मेदार हैं, जो एक कड़ा बयान है। मैं समझता हूं कि यह उन मूल्यों से बात करता है जिन्हें हम सबसे ऊपर रखते हैं। मुझे खुशी है कि सीनेट इस मुद्दे पर सर्वसम्मति से आवाज उठा रहा है।

Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

Xiaomi HyperOS 4 Update : इन Xiaomi, Redmi और POCO फोन को मिलेगा अपडेट

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

Mahindra Scorpio N Edition One : ब्लैक लुक में आएगी महिन्द्रा स्कार्पियो एन, अंदर मिलेगा वाइन रेड केबिन, डीलरशिप पर दिखा नया एडिशन वन

अगला लेख