suvichar
✕

भव्य शादी के बाद हैरी व मेगन लौटेंगे कार्य पर, हनीमून के बारे में कोई बात नहीं

Updated: सोमवार, 21 मई 2018 (13:38 IST)
लंदन। ब्रिटेन में भव्य शाही शादी के बाद राजकुमार हैरी और उनकी पत्नी मेगन की शादीशुदा जिंदगी की शुरुआत हो गई। लेकिन दोनों हनीमून पर जाने के बजाय फिलहाल अपने शाही कामकाज निपटाएंगे।
 
 
ससेक्स के नए ड्यूक और डचेस ने शनिवार को विंडसर कैसल में विवाह होने के बाद बड़ी पार्टी का आयोजन किया। यहां सड़क पर खड़े लगभग 1 लाख लोगों ने उन्हें बधाई दी और पूरी दुनियाभर में करोड़ों लोगों ने इस शाही शादी को देखा।
 
'द सन ऑन संडे' ने हैरी और मेगन की शाही शादी को प्रमुखता देते हुए युगल की सेंट जॉर्ज चैपल में एक-दूसरे का चुंबन लेती तस्वीर छापी है। 'संडे मिरर' ने अपने संपादकीय में लिखा है कि यदि कभी किसी शादी को आधुनिकता, बहुसांस्कृतिक, बहुनस्लीय के तौर पर याद किया जाएगा तो वह शनिवार को हुई शादी है। इसके अलावा 'संडे टेलीग्राफ' और 'द मेल' ने भी शाही शादी को प्रमुखता से स्थान दिया है।
 
विंडसर कैसल में रात रुकने के बाद हैरी और मेगन लंदन में किंग्सटन पैलेस में अपने घर लौट आए। शाही युगल के तत्काल हनीमून के बारे में कोई बात नहीं कही गई है। दोनों मंगलवार को बकिंघम पैलेस में हैरी के पिता चार्ल्स की गार्डन पार्टी में शामिल होंगे। (भाषा)

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख