biodatamaker
✕

मौसम का ताजा अपडेट : पूर्वी और उत्तरी राज्यों में आंधी तूफान की आशंका

Updated: रविवार, 20 मई 2018 (19:09 IST)
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार सहित अन्य पूर्वी राज्यों तथा उत्तर में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले 24 घंटों में आंधी-तूफान और राजस्थान में धूलभरी आंधी की आशंका जताई है।
 
 
विभाग द्वारा रविवार शाम जारी मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बने रहने के कारण अगले 48 घंटों तक चक्रवाती तूफान की आशंका बरकरार है। इसके मद्देनजर मछुआरों को 21 से 23 मई तक दक्षिण अरब सागर में नहीं जाने की सलाह दी है।
 
मौसम की इन परिस्थितियों के हवाले से पूर्वी बिहार, पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्रों, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ स्थानों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश की आशंका है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में भी कुछ इलाकों में आंधी-तूफान और हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। 
 
पूर्वोत्तर राज्यों में कुछ स्थानों के अलावा तमिलनाडु, पुडुचेरी, तटीय एवं उत्तरी कर्नाटक और केरल के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है जबकि मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में तेज लू चलने और विदर्भ के कुछ इलाकों में भीषण गर्मी की स्थिति बरकरार रहेगी। (भाषा)

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख