kundali milan
✕

अफगानिस्‍तान में आया शक्तिशाली भूकंप, 7 लोगों की मौत, 150 से ज्‍यादा घायल, भारी तबाही की आशंका

Updated: सोमवार, 3 नवंबर 2025 (09:21 IST)
Afghanistan Earthquake News : अफगानिस्तान में सोमवार तड़के 6.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है, जिससे देशभर में भारी नुकसान और कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। इस भूकंप के झटके अफगानिस्तान में काबुल, ईरान में मशहद और पाकिस्तान में इस्लामाबाद तक महसूस किए गए। यह भूकंप उस क्षेत्र में आया है जहां एक दिन पहले ही कुछ कम तीव्रता के झटके महसूस किए गए थे। USGS के मुताबिक, इस झटके से भारी जनहानि की आशंका है। अभी तक 7 लोग मारे गए हैं और 150 से ज्यादा घायल हो गए। शुरुआती अनुमान बताते हैं कि सैकड़ों लोग मारे जा सकते हैं या घायल हो सकते हैं। कई घरों और इमारतों के गिरने की आशंका जताई जा रही है। इस भूकंप के झटके भारत की राजधानी दिल्ली तक महसूस किए गए हैं।

खबरों के अनुसार, अफगानिस्तान में सोमवार तड़के 6.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया है, जिससे देशभर में भारी नुकसान और कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। इस भूकंप के झटके अफगानिस्तान में काबुल, ईरान में मशहद और पाकिस्तान में इस्लामाबाद तक महसूस किए गए। यह भूकंप उस क्षेत्र में आया है जहां एक दिन पहले ही कुछ कम तीव्रता के झटके महसूस किए गए थे।
ALSO READ: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूकंप के झटके, जानिए केंद्र और तीव्रता?
USGS के मुताबिक, इस झटके से भारी जनहानि की आशंका है। अभी तक 7 लोग मारे गए हैं और 150 से ज्यादा घायल हो गए। शुरुआती अनुमान बताते हैं कि सैकड़ों लोग मारे जा सकते हैं या घायल हो सकते हैं। कई घरों और इमारतों के गिरने की आशंका जताई जा रही है।

भूकंप के संभावित प्रभाव को देखते हुए, USGS ने अपने PAGER सिस्टम में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। यह अलर्ट इस बात का संकेत है कि क्षेत्र में 'काफी संख्या में हताहत होने की संभावना है और आपदा संभावित रूप से व्यापक हो सकती है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र 23 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था, जिसने इसकी तीव्रता को और अधिक विनाशकारी बना दिया।
ALSO READ: पश्चिमी तुर्किये में 6.1 तीव्रता का जोरदार भूकंप, 5 KM की गहराई पर था केंद्र, कई इमारतें मलबा बनी
अफगानिस्तान एक भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्र में स्थित है, और यहां भूकंप आना एक आम बात है। दरअसल हिंदू कुश पर्वत श्रृंखला यूरेशियन और भारतीय टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन के पास स्थित है। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) के अनुसार, शुरुआती तौर पर किसी तरह के जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं मिली है।
ALSO READ: भूकंप से थर्राया दक्षिण फिलीपिंस, सुनामी की चेतावनी
USGS के मुताबिक, इस झटके से भारी जनहानि की आशंका है। अभी तक 7 लोग मारे गए हैं और 150 से ज्यादा घायल हो गए। शुरुआती अनुमान बताते हैं कि सैकड़ों लोग मारे जा सकते हैं या घायल हो सकते हैं। कई घरों और इमारतों के गिरने की आशंका जताई जा रही है। इस भूकंप के झटके भारत की राजधानी दिल्ली तक महसूस किए गए हैं। सुबह 2 बजे के करीब यहां झटका लगा। जिस कारण देर रात लोगों में दहशत फैल गई।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल पर स्टालिन क्यों नहीं मान रहे कांग्रेस की बात? राहुल और सोनिया ने की मुलाकात, DMK के अलग रुख से बढ़ी चिंता

परिसीमन बिल के खिलाफ उद्धव ठाकरे ने खोला मोर्चा, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, क्यों अपनाया विरोध का रास्ता?

Delimitation Bill : परिसीमन बिल पर संसद सत्र से पहले PM मोदी का विपक्ष पर निशाना, बोले- राष्ट्रीय हित से बड़ा नहीं होना चाहिए पार्टी हित

दूल्हे ने शादी से ठीक पहले मांगी थार, दुल्हन पक्ष ने थमाई खिलौना गाड़ी और टूट गया रिश्ता

Weather Forecast: दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, चेन्नई में बारिश का अलर्ट? जानिए 8 महानगरों का मौसम

अगला लेख