सम्बंधित जानकारी
- PM मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को लगाया फोन, गाजा पीस प्लान को लेकर दी बधाई, ट्रेड डील पर भी हुई बात
- क्या डोनाल्ड ट्रंप को मिल गया शांति का नोबेल पुरस्कार, नेतन्याहू की AI फोटो से मचा हड़कंप, जानिए क्या है सचाई
- डोनाल्ड ट्रंप की उम्मीदें भी टूटीं, नहीं मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार
- गाजा शांति योजना के पहले चरण पर इजराइल और हमास राजी, क्या बोले ट्रंप?
- Pakistan की ISI के साथ आतंक की नई साजिश बेनकाब, लश्कर-ए-तैयबा और ISIS खुरासान ने मिलाया हाथ, जानिए क्या है पूरा प्लान
भूकंप से थर्राया दक्षिण फिलीपिंस, सुनामी की चेतावनी
Philippines Earthquake : दक्षिण फिलीपिंस में शुक्रवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.6 मापी गई। भूकंप से जानमाल के भारी तबाही की आशंका। भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई।
फिलीपींस इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्कैनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र फिलीपींस के तटीय क्षेत्र में स्थित दवाओ ओरियंटल प्रांत के मनय टाउन से 62 किलोमीटर दूर समुद्र में रहा। यह भूकंप जमीन से 10 किलोमीटर नीचे फॉल्ट लाइन पर आया है।
भूकंप के बाद लोग दहशत के मारे घरों से बाहर निकल आए। प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि भूकंप से 300 किलोमीटर दूर तक सुनामी की खतरनाक लहरें उठने की आशंका है। समुद्र किनार रहने वाले लोगों को तुरंत ऊंची जगहों पर जाने को कहा गया है।
edited by : Nrapendra Gupta
