Daily Horoscope
✕

कांप जाएंगे पढ़कर, जहां एनकाउंटर के बाद पुलिस वसूल करती है शव की कीमत...

Updated: बुधवार, 14 मार्च 2018 (13:13 IST)
कल्पना कीजिए किसी के परिजन को पुलिस एनकाउंटर (सच्चा या झूठा) में मार गिराए और फिर उस व्यक्ति का शव देने के लिए मोटी रकम की मांग करे। क्या गुजरेगी उस परिवार पर? दरअसल, ऐसी एक नहीं कई कहानियां हैं, जिन्हें पढ़कर हर किसी की रूह कांप जाएगी। 

यह कहानी नैरोबी में मथारे की एक झुग्गी बस्ती की है, जहां सारा वांगरी के 19 वर्षीय बेटे एलेक्स को पुलिस ने बहुत ही करीब से 10 गोलियां मारकर मार डाला। यह 18 नवंबर 2017 की सुबह 10.30 बजे की घटना है, जब एलेक्स को मार दिया गया था।

एलेक्स की मां और उसके पड़ोसियों ने बताया कि जब उसे मारा गया था तब वह अपने एक दोस्त के साथ घर आ रहा था। द इकोनॉमिस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक वांगरी ने कहा कि उस समय मैं दूध लेने के लिए गई थी। मैंने देखा कि मेरा बच्चा पड़ा हुआ है। छ: पुलिस वालों ने मुझे घर जाने को कहा।

अगली सुबह में मुर्दाघर गई तो उन्होंने मुझसे बेटे के शव के बदले 20 हजार शिलिंग (करीब 13 हजार रुपए) देने को कहा। उसने कहा कि वह जानती है कि उसके बेटे को किसने मारा है। उसने कहा राशिद नामक एक अधेड़ पुलिस अधिकारी ने मेरे बेटे को मौत के घाट उतार दिया।

मैंने खुद अपनी आंखों से देखा है। वह हत्यारा है। उसने कई लोगों को मारा है। कोई नहीं जानता कि वह कहां से आता है और कहां रहता है, लेकिन इस बारे में सब एकमत हैं कि वह सादी वर्दी वाला पुलिस अधिकारी है।  एक स्वयंसेवी संगठन के मुताबिक 2013 से 2015 के बीच मथारे में करीब ढाई लाख लोगों को पुलिस ने मार डाला, जबकि पुलिस रिपोर्ट में उनकी गिनती मात्र 803 है।

पुलिस जब किसी को मारती है तो रिपोर्ट भी दर्ज नहीं करती। कभी-कभी तो पुलिस मरने वालों के परिजनों से गोली की कीमत भी वसूल कर लेती है। एक अन्य पीड़ित महिला एलिजाबेथ एनडिंडा ने बताया कि गत जनवरी में उसके बेटे साइमन को पुलिस ने मार दिया था।

पड़ोसियों के सहयोग से वह राशि एकत्रित कर वह बेटे का शव हासिल कर पाई। उसने कहा मेरे बेटा निर्दोष था। यदि वह चोर, डाकू या हत्यारा होता तो लोग कभी उसे सहयोग नहीं करते। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो इन मौतों को उचित भी बताते हैं और कहते हैं राशिद सही काम कर रहा है। 32 वर्षीय कपड़ा व्यापारी मोजेज ने कहा कि यदि कोई मेरा फोन छीनता है तो वह इसी तरह की मौत के काबिल है। कुछ और लोगों के भी ऐेसे ही विचार हैं।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख