Hanuman Chalisa

बारूदी सुरंग सुरक्षा बलों के लिए चुनौती : रमन सिंह

बुधवार, 14 मार्च 2018 (12:52 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह का कहना है कि नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में बारूदी सुरंग सुरक्षा बलों के लिए एक चुनौती है और अगर इसे दूर कर लिया जाए तो यह पूरी लड़ाई सिर्फ 6 महीने में खत्म की जा सकती है।


छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सली हमले में शहीद 9 जवानों को बुधवार को माना स्थि​त छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के चौथी बटालियन के मुख्यालय में श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यालय में बातचीत के दौरान सिंह ने कहा कि नक्सलियों को आमने-सामने की लड़ाई में रोज खदेड़ा जा रहा है लेकिन बारूदी सुरंग इस लड़ाई में चुनौती है।

नक्सली सड़क निर्माण के दौरान बारूदी सुरंग का इस्तेमाल करते हैं। बारूदी सुरंगों का पता लगा पाना मुश्किल है। यदि इस तकनीक की जानकारी मिल जाए तो हम नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई को 6 महीने में ही खत्म कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जमीन में 1 फीट के भीतर कहां बारूदी सुरंग है यह पता लगा पाना आज की तकनीक में संभव नहीं है।

सुरक्षा बल के जवान गश्त के लिए तथा सड़क निर्माण की सुरक्षा के​ लिए निकलते हैं, इस दौरान विस्फोट हो जाता है। सिंह ने कहा कि बारूदी सुरंग की खोज की तकनीक के बारे में अभी तक जानकारी नहीं मिली है लेकिन अब कुछ और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। यह घटना किस्टाराम और पलोड़ी गांव के मध्य हुई है। पलोड़ी का शिविर नक्सलियों के गढ़ में बना हुआ ​शिविर है।

इस शिविर के बनने से हमारी पहुंच नक्सली मुख्यालय के नजदीक तक हो गई है और यही उनकी बौखलाहट की वजह है। पहले जो नक्सली जिला मुख्यालय में आक्रमण की सोचते थे, अब वे अपने घरों पर सिमट गए हैं। सिंह ने कहा कि सुरक्षा बल के जवान सबसे कठिन लड़ाई लड़ रहे हैं। सबसे मुश्किल काम है वहां रहना और वहां रहकर नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई करना।

पूरी बहादुरी और हिम्मत के साथ सुरक्षा बल के जवान आगे बढ़ रहे हैं तथा नक्सली सभी मोर्चों में असफल हो रहे हैं। क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जवानों का हौसला कम नहीं हुआ है। ऐसी घटनाओं से हमारा या जवानों का मनोबल कम नहीं होगा।

नई प्रतिज्ञा, विश्वास और जिद के साथ नक्सलियों को जवाब दिया जाएगा तथा उन्हें पूरी तरह से समाप्त किया जाएगा। सीमा पर जिस तरह हमारे जवान लड़ रहे हैं यह लड़ाई भी किसी दृष्टि से कम नहीं है। यह इससे भी बड़ी और कठिन लड़ाई है, क्योंकि हम यहां अज्ञात के खिलाफ लड़ते हैं।

इस दौरान रमन सिंह मंत्रिमंडल के सदस्य, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी समेत अन्य ​वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में मंगलवार को नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर एंटी लैंडमाइन ​व्हीकल को उड़ा दिया था। इस घटना में सीआरपीएफ के 9 जवान शहीद हो गए हैं तथा 2 अन्य घायल हैं। (भाषा)

Show comments

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?

इतिहास रचने को तैयार Vikram-1: PM मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड भी जाएगा अंतरिक्ष

बार-बार KYC कराने से मिलेगा छुटकारा, ऐसे जानें अपनी 14 अंकों की CKYC संख्या, बैंक का काम होगा आसान

सभी देखें

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

यूपी में जीवन को दांव पर लगाकर आमजन की सुरक्षा करने वाले कार्मिक सम्मानित

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

कश्‍मीर में कई जगह फटे बादल, पुंछ और राजौरी में बारिश का कहर, 16 लोगों की मौत, दर्जनभर लापता

अगला लेख