Hanuman Chalisa
✕

PM मोदी ने मोहम्मद यूनुस को दी ईद की बधाई, कहा- दोनों देशों के बीच मित्रता और मजबूत हो

Updated: सोमवार, 31 मार्च 2025 (22:28 IST)
PM Narendra Modi News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस को एक संदेश भेजकर मुस्लिम बहुल पड़ोसी देश के लोगों को ईद-उल-फित्र की बधाई दी। यूनुस को संदेश में कहा गया है, रमजान का पवित्र महीना समाप्त हो रहा है, मैं इस अवसर पर आपको और बांग्लादेश के लोगों को ईद-उल-फितर के त्योहार के खुशी के मौके पर हार्दिक बधाई देता हूं। संदेश में कहा गया, हम दुनियाभर के लोगों के लिए शांति, सद्भाव, उत्तम स्वास्थ्य और प्रसन्नता की कामना करते हैं। हमारे देशों के बीच मित्रता का संबंध और मजबूत हो।
ALSO READ: ईद मुबारक 2025: अपने करीबियों को भेजें ये 20 दिल को छू लेने वाली शुभकामनाएं
मोदी ने लिखा कि इस पवित्र महीने में इस्लाम को मानने वाले 20 करोड़ भारतीय दुनियाभर के अपने भाइयों और बहनों के साथ रोजा रखते हैं और इबादत करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके को उत्सव, कृतज्ञता और एकता का समय बताया और कहा कि यह हमें करुणा, उदारता और एकजुटता के मूल्यों की याद दिलाता है, जो हमें राष्ट्रों और वैश्विक समुदाय के सदस्यों के रूप में एकसाथ बांधते हैं।
ALSO READ: योगी ने दी ईद की बधाई, सद्भाव एवं सामाजिक सौहार्द को सुदृढ़ करने का किया आह्वान
संदेश में कहा गया, हम दुनियाभर के लोगों के लिए शांति, सद्भाव, उत्तम स्वास्थ्य और प्रसन्नता की कामना करते हैं। हमारे देशों के बीच मित्रता का संबंध और मजबूत हो।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

शहीदों के परिवारों को गृह जिले में सरकारी नौकरी और 50 लाख तक स्टांप छूट; सीएम योगी ने पूर्व सैनिकों के लिए किए बड़े ऐलान

गिग वर्कर्स की बल्ले-बल्ले! तेलंगाना सरकार देगी 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस, हर राइड पर होगी बचत; राहुल गांधी का बड़ा ऐलान

अगला लेख