मंगलवार, 16 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. PM Modi receives Russias highest civilian honour Order of St Andrew the Apostle
Last Updated :मास्को , मंगलवार, 9 जुलाई 2024 (19:18 IST)

VIDEO : PM मोदी को रूस का सर्वोच्च सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द अपोसल’

pm modi award
PM Modi receives Russias highest civilian honour Order of St Andrew the Apostle :  रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने देश के अत्यंत प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द अपोसल’ से आधिकारिक रूप से सम्मानित किया। पीएम मोनी ने कहा ये सम्मान पूरे भारत वर्ष का है। इससे पूर्व प्रधानमंत्री मोदी ने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन के साथ शिखर वार्ता में भी शामिल हुए।

उन्होंने कहा, 'एक मित्र के तौर पर मैंने हमेशा कहा कि जंग के मैदानों से शांति का रास्ता नहीं निकलता है। बम, बंदूक और गोलियों के बीच शांति संभव नहीं होती है। समाधान के लिए वार्ता जरूरी है।' मोदी को दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने की दिशा में असाधारण सेवाओं के लिए इस सम्मान से नवाजा गया है।
 
उन्होंने यहां एक समारोह में पुरस्कार प्राप्त करने के बाद ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोसल पुरस्कार प्राप्त करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं इसे भारत की जनता को समर्पित करता हूं।’’
 
वर्ष 1698 में यीशू के प्रथम प्रचारक और रूस के संरक्षक संत सेंट एंड्रयू के सम्मान में जार पीटर द ग्रेट द्वारा स्थापित ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोसल’ रूस का सर्वोच्च राजकीय सम्मान है।

ये भी पढ़ें
अब डोडा में ढेर होंगे आतंकी, सुरक्षा बलों ने किया घेराव