ramcharitmanas

PM बेंजामिन नेतन्याहू ने कबूला, हां, मैंने ही करवाए थे लेबनान पेजर अटैक

Updated: सोमवार, 11 नवंबर 2024 (11:35 IST)
इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बयान देते हुए बडा खुलासा किया है। उन्होंने लेबनान हमले में खुद की मंजूरी की बात कबूल की है। इजरायल (Israel) के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने स्वीकार किया है कि उन्होंने लेबनान में पेजर हमलों (Pager Attack) को मंजूरी दी थी।

बता दें कि पेजर हमलों में सितंबर में करीब 40 लोग मारे गए थे और करीब 3,000 ईरान समर्थित हिज्‍बुल्‍लाह के लड़ाके घायल हो गए थे। नेतन्‍याहू के प्रवक्‍ता ओमर दोस्तरी ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि नेतन्याहू ने रविवार को पुष्टि की कि उन्होंने लेबनान में पेजर ऑपरेशन को हरी झंडी दी थी।

बता दें कि इसी साल 17 सितंबर को लगातार दो दिनों में हिज्‍बुल्‍लाह लड़ाकों के पास मौजूद हजारों पेजर में धमाके हुए थे। इसके लिए ईरान और हिज्‍बुल्‍लाह ने इजरायल को जिम्मेदार ठहराया था। पेजर का उपयोग हिज्‍बुल्‍लाह लड़ाकों द्वारा इजरायल की लोकेशन ट्रैकिंग से बचने के लिए कम्‍युनिकेशन के कम-तकनीकी साधन के रूप में किया गया था।

ये विस्फोट इजरायल की उस घोषणा के कुछ ही घंटों बाद हुए थे जिसमें उसने कहा था कि वह हमास के 7 अक्टूबर के हमलों के बाद शुरू युद्ध के उद्देश्यों को व्यापक बना रहा है, जिसमें लेबनान के साथ देश की सीमा पर समूह के सहयोगी हिज्‍बुल्‍लाह के खिलाफ अपनी लड़ाई भी शामिल है।

इस सप्ताह की शुरुआत में लेबनान ने इस घातक हमले को लेकर संयुक्त राष्ट्र लेबर एजेंसी में शिकायत दर्ज कराई थी और इसे "मानवता के खिलाफ भीषण युद्ध" बताया था।

हिज्‍बुल्‍लाह ने मंगवाए थे 5000 पेजर : न्यूज एजेंसी 'रॉयटर्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, हिज्बुल्लाह ने अपने लड़ाकों के लिए ब्रांडेड पेजर्स मंगवाए थे। धमाके के कुछ घंटे पहले ही हिज्बुल्लाह ने अपने लड़ाकों को पेजर बांटे थे। हिज्बुल्लाह इन डिवाइसों की सेफ्टी को लेकर कॉन्फिडेंट था। हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक, इन पेजर्स में ऐसा विस्फोटक था, जिसे स्कैनर भी डिटेक्ट नहीं कर सके।

रिपोर्ट के मुताबिक हिज्बुल्लाह ने बल्क में पेजर का ऑर्डर दिया था। साल के शुरू में 5000 पेजर का बैच लेबनान लाया गया था। यह पेजर अचानक से गर्म होने लगे और देखते ही देखते इनमें धमाके होने लगे।

हमलों में लेबनान में 3000 की मौत : पिछले साल 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर हमला किया था। गाजा में युद्ध छिड़ने के बाद से ही इजरायल और हिज्‍बुल्लाह लेबनान बॉर्डर पर लड़ रहे हैं। इस दौरान हिज्‍बुल्‍लाह के पूर्व प्रमुख हसन नसरल्लाह सहित कई लड़ाके मारे गए हैं। पिछले महीने इजरायल की सेना ने पुष्टि की थी कि उसने दक्षिणी बेरूत में एक हमले में नसरल्ला के उत्तराधिकारी हिज्‍बुल्लाह के हाशेम सफीद्दीन को भी खत्‍म कर दिया है।
Edited by : Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद CJP का केंद्र पर वादाखिलाफी का आरोप, 24 अगस्त को बैठक, फिर आंदोलन के संकेत

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

राहुल गांधी के सामने छात्रा ने उठाया AI और Cyber Security का मुद्दा, पूछा- महंगी पढ़ाई से गरीब छात्रों का क्या होगा

बाढ़ प्रभावितों के लिए प्रशासनिक मशीनरी को पूरी तरह सक्रिय, CM योगी के निर्देश पर राहत-बचाव कार्य तेज

पूर्वी यूपी की विरासत और झरनों से रूबरू होंगे 80 बाइकर्स, ‘द राइडिंग चैप्टर्स-2’ में दिखेगा उत्तर प्रदेश का नया अंदाज

अगला लेख