रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Plane on road
Written By

शराब के लिए सड़क पर दौड़ाया विमान!

शराब के लिए सड़क पर दौड़ाया विमान! - Plane on road
शराब के लिए आदमी किस हद तक जा सकता है, इसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। कभी-कभी शराब के लिए व्यक्ति हत्या तक कर देता है। लेकिन, ताजा मामला ऑस्ट्रेलिया का है और कुछ अलग ही किस्म का है।
 
एंटनी नाम के एक व्यक्ति को शराब की इतनी तलब लगी कि आसमान पर उड़ने वाले विमान को उसने सड़क पर दौड़ा दिया। पब की पार्किंग में जब लोगों ने छोटा विमान (ग्लाइडर) खड़ा देखा तो काफी आश्चर्य हुआ। एंटनी की इस हरकत के लिए लोकल पुलिस ने उस पर 2 लाख 64 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। 
 
पुलिस के मुताबिक एंटनी के पास विमान चलाने का लाइसेंस नहीं है। पुलिस का कहना था कि यह कानून का उल्लंघन है और सड़क पर विमान चलाने से जान-माल का नुकसान हो सकता है।