dharma sangrah
✕

ईरान में विमान दुर्घटना, 66 की मौत

Updated: रविवार, 18 फ़रवरी 2018 (19:07 IST)
तेहरान। ईरान का एक यात्री विमान देश के जागरोस पहाड़ में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार सभी 66 लोग मारे गए।


आसमान एयरलाइंस के जनसम्पर्क निदेशक मोहम्मद तबाताबई ने कहा कि आसमान एयरलाइंस का विमान तेहरान के मेहराबाद हवाई अड्डे से इसफहान प्रांत के यासुज शहर के लिए सुबह करीब आठ बजे रवाना हुआ।

उन्होंने सरकारी प्रसारणकर्ता आईआरआईबी को बताया कि विमान राजधानी तेहरान से करीब 500 किलोमीटर दूर और यासूज से करीब 23 किलोमीटर दूर जागरोस पहाड़ी श्रृंखला के देना पर्वत पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

तबाताबई ने कहा, ‘क्षेत्र में खोज के बाद दुर्भाग्य से हमें सूचित किया गया कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। दुर्भाग्य से हमने इसमें अपने सभी प्रियजन गंवा दिए।’ उन्होंने बताया कि विमान में एक बच्चे सहित 60 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे।

एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि खराब मौसम के कारण ईरान के राष्ट्रीय आपातसेवा का एक हेलीकॉप्टर घटनास्थल पर नहीं उतर सका। ईरान के ‘रेड क्रीसेंट’ के राहत एवं बचाव संगठन ने बताया कि उसने क्षेत्र में 12 टीमें भेजी हैं। राष्ट्रीय आपात सेवाओं के प्रवक्ता मोजताब खालिदी ने संवाद समिति इसना को बताया, ‘क्षेत्र के पर्वतीय होने के चलते एंबुलेंस भेजना संभव नहीं है।’

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

मोदी चौथी बार भी बनेंगे PM, यूपी में BJP अंगद का पैर, लखनऊ में शाह की हुंकार

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

बदरीनाथ से लौट रहा 6 यात्रियों से भरा हेलीकॉप्टर क्रैश, जोशीमठ के पास रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

अगला लेख