Hanuman Chalisa
✕

डॉग के लिए बने इस परफ्यूम की कीमत और खासियत जानकर हैरान हो जाएंगे

Updated: गुरुवार, 8 अगस्त 2024 (18:47 IST)
दुनिया में परफ्यूम तो कई तरह के आपने सुने होंगे। कई ब्रांड और कई तरह की कीमत। लेकिन इन दिनों एक परफ्यूम अपनी कीमत और इसके पीछे की कहानी को लेकर चर्चा में है।  दरअसल, इतालवी लक्जरी ब्रांड डोल्से एंड गब्बाना (Dolce & Gabbana) ने अरबपति फैशन डिजाइनर डोमेनिको डोल्से के कुत्ते फेफे से इंस्पायर होकर एक डॉग परफ्यूम (Dog Perfume) फेफे (Fefe) लॉन्च किया है।

सबसे दिलचस्‍प बात यह है कि इसकी कीमत हजारों में है। कुत्तों के लिए अल्कोहल-फ्री ये परफ्यूम लगभग 99 यूरो (9,000 रुपए) है।

क्‍या है ऐसा खास : रिपोर्ट के मुताबिक इसकी खुशबू में इलंग इलंग, कस्तूरी और चंदन के ताज़ा और नाजुक तत्‍वों का मिश्रण है। यह शानदार डॉग परफ्यूम एक हरे रंग की बोतल में आता है और इसमें गोल्ड प्लेटेड पंजा भी बना है। ब्रांड ने बोतल के बारे में बताया, "यह खुशबू एक चमकदार हरे रंग की लैक्क्वेर्ड ग्लास की बोतल में रखी गई है, जो एक रेड मेटल कैप और एक कीमती 24-कैरेट गोल्ड प्लेटेड पंजे से सजी है।

कैसे लगाएं ये परफ्यूम : कुत्तों के मालिकों को सलाह दी गई है कि वे अपने हाथों पर परफ्यूम स्प्रे करें और फिर कुत्ते के फर को शरीर के बीच से पूंछ की ओर रगड़ें ताकि एक मीठी सी सुगंध उन्हें मिले। डोल्से एंड गब्बाना ने बताया कि इसके निर्माण के दौरान किसी भी जानवर के साथ किसी तरह की बर्बरता नहीं की गई है।
Edited by Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

"सावरकर पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं!" शिवसेना शिंदे गुट ने फाड़े सोनिया गांधी की किताब के पन्ने

दाहोद में CM पटेल का तीन दिवसीय दौरा, आदिवासी परिवारों के घर भोजन और युवाओं से संवाद

सरेंडर नहीं करूंगा, अल्‍लाह के पास जाऊंगा, सुरक्षाबलों ने लतीफ भट्ट को भेज दिया दोजख

अगला लेख