Hanuman Chalisa

हमास के साथ सीजफायर पर नेतन्याहू राजी, जानिए क्या बोले?

इजराइल ने लंबे समय से बहुप्रतीक्षित युद्धविराम समझौते पर गुरुवार को मंत्रिमंडल में होने वाला मतदान टाल दिया था

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 17 जनवरी 2025 (09:11 IST)
Israel Hamas War: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने कहा है कि गाजा पट्टी (Gaza Strip) में हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों की वापसी से संबंधी समझौते को लेकर सहमति बन गई है। यह घोषणा नेतन्याहू (Netanyahu) के कार्यालय द्वारा यह कहे जाने के 1 दिन बाद की गई कि गाजा में युद्धविराम और फिलीस्तीनी (Palestinian) कैदियों की रिहाई के बदले बंधकों को मुक्त करने के लिए वार्ता में अंतिम समय में रुकावटें आईं।ALSO READ: इजराइल और हमास में सीजफायर पर नहीं बनी बात, नेतन्याहू ने बताया क्यों लटका समझौता?
 
नेतन्याहू आज  सुरक्षा मंत्रिमंडल की बैठक बुलाएंगे : नेतन्याहू ने कहा कि वे समझौते को मंजूरी देने के लिए शुक्रवार को सुरक्षा मंत्रिमंडल की बैठक बुलाएंगे और फिर सरकार इस समझौते को मंजूरी देगी। इजराइल ने लंबे समय से बहुप्रतीक्षित युद्धविराम समझौते पर गुरुवार को मंत्रिमंडल में होने वाला मतदान टाल दिया था। इस समझौते के तहत गाजा पट्टी में युद्ध रोका जाएगा और दर्जनों बंधकों की रिहाई सुनिश्चित हो सकेगी। इस बीच युद्धग्रस्त क्षेत्रों में हुए इजराइली हमलों में कम से कम 72 लोग मारे गए।ALSO READ: इजराइल के हवाई हमले में गाजा पट्टी में 11 लोगों की मौत, मृतकों में 2 महिलाएं और 4 बच्चे
 
प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने समझौता मंजूरी में देरी के लिए हमास के साथ अंतिम समय में हुए विवाद को जिम्मेदार ठहराया, क्योंकि नेतन्याहू की सरकार के गठबंधन में बढ़ते तनाव ने समझौते के कार्यान्वयन में संकट पैदा कर दिया था। 1 दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रमुख मध्यस्थ कतर ने घोषणा की थी कि समझौता पूरा हो गया है।ALSO READ: इजराइल का ईरान पर पलटवार, IDF की ईरानी सैन्य ठिकानों पर एयर स्ट्राइक
 
हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल पर हमला किया था : हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल पर हमला कर दिया था जिसमें 1,200 लोग मारे गए थे और 250 अन्य को बंधक बना लिया गया था। इसके बाद इजराइल ने जवाबी हमले किए जिसमें फिलीस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार 46 हजार से अधिक फिलीस्तीनी मारे गए।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

राम मंदिर ट्रस्ट में अंतरर्कलह, नृपेंद्र मिश्रा बोले- मुझे बैठक में नहीं बुलाया, धर्म सेना प्रमुख का पलटवार- ट्रस्ट नहीं ये गिरोह है

गांव के होनहारों को अफसर बनाने के लिए योगी सरकार का मेगा प्लान

जनसेवा सर्वोपरि, प्रतिकूल मौसम में भी CM योगी ने किया जनता दर्शन

JioFinance से अब सिर्फ 24 रुपए से भरें ITR, साथ में मिलेगा JioPoints का फायदा

अगला लेख