ramcharitmanas

परवेज मुशर्रफ ने टाली पाकिस्तान वापसी

Updated: रविवार, 8 अप्रैल 2018 (21:02 IST)
कराची। पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ ने अपनी वतन वापसी की योजना टाल दी है। उनका कहना है कि अंतरिम सरकार बनने तक वे वापस नहीं लौटेंगे।
 
 
मीडिया में रविवार को आई खबर के अनुसार पूर्व राष्ट्रपति और ऑल पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एपीएमएल) के प्रमुख ने संयुक्त अरब अमीरात से स्वदेश वापसी की योजना फिलहाल टाल दी है, क्योंकि मौजूदा सरकार उनकी मांग के अनुरूप सुरक्षा मुहैया नहीं करवा रही है। मुशर्रफ को देशद्रोह के मामले में विशेष अदालत में पेश होना है।
 
पार्टी के एक नेता ने 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' को बताया कि जितनी जल्दी कार्यवाहक सरकार बनती है, वे मई या जून के आरंभ में देश वापस लौट आएंगे तथा पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व उनके वतन वापसी की तारीख तय करेगा। पिछले साल इलाज के लिए दुबई जाने की अनुमति मिलने के बाद से ही मुशर्रफ (74) वहीं रह रहे हैं।
 
वर्ष 1999 से 2008 तक पाकिस्तान में शासन कर चुके मुशर्रफ ने अपनी वापसी के लिए सरकार से पर्याप्त सुरक्षा मांगी है। उनके वकील ने गृह मंत्रालय में एक आवेदन दिया है जिसमें कहा गया है कि पूर्व राष्ट्रपति की जान को खतरा है। पार्टी ने फैसला किया है कि मुशर्रफ के लिए पूर्ण सुरक्षा की मांग करते हुए एक नया आवेदन संघीय सरकार को दिया जाएगा। (भाषा)

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

BRICS Summit 2026: पुतिन-जिनपिंग के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा घेरा, 4 लेयर सिक्योरिटी और हाई अलर्ट पर पूरे रूट

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

अखिलेश यादव पर BJP का बड़ा हमला, PDA से लेकर रैली रद्द होने तक साधा निशाना, भूपेंद्र चौधरी ने लगाए ये आरोप

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी बनाने में जुटे जनप्रतिनिधि, CM योगी ने दिए ये बड़े निर्देश

CM Dashboard Ranking में फिर शाहजहांपुर नंबर-1, रामपुर दूसरे और बरेली तीसरे स्थान पर

अगला लेख