dharma sangrah
✕

मुशर्रफ ने लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा के आतंकवादियों को बताया देशभक्त

Updated: रविवार, 17 दिसंबर 2017 (17:42 IST)
कराची। पाकिस्तान के पूर्व सैनिक तानाशाह परवेज मुशर्रफ ने लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा समूहों को देशभक्त बताते हुए कहा है कि वे देश की सुरक्षा के लिए उनके साथ गठबंधन करने को तैयार हैं।
 
एआरवाई न्यूज चैनल ने मुशर्रफ का हवाला देते हुए कहा कि वे (लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा) देशभक्त लोग हैं। सबसे ज्यादा देशभक्त। उन्होंने पाकिस्तान के लिए कश्मीर में अपने जीवन का बलिदान किया है। 74 वर्षीय मुर्शरफ ने पिछले महीने कहा था कि वे लश्कर-ए-तैयबा और उसके संस्थापक हाफिज सईद के सबसे बड़े प्रशंसक हैं। हाफिज मुंबई आतंकी हमलों का मुख्य सरगना है और अभी जमात-उत-दावा का प्रमुख है।
 
मुशर्रफ ने कहा कि दोनों समूहों को खासा जनसमर्थन प्राप्त है और अगर वे कोई राजनीतिक पार्टी बनाते हैं तो किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। हाफिज सईद ने पिछले महीने अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा का खुलासा करते हुए घोषणा की थी कि उसका समूह 2018 का आम चुनाव लड़ेगा।
 
मुशर्रफ ने कहा कि अब तक दोनों समूहों में से किसी ने भी उनसे संपर्क नहीं किया है और अगर वे उनकी (मुशर्रफ की) पार्टी के साथ गठबंधन करना चाहते हैं तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। (भाषा)

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

नहीं रहे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर: 75 की उम्र में गोवा में हार्ट अटैक से हुआ निधन

17,000 फुट की ऊंचाई पर IndiGo Flight पर गिरी बिजली, 104 यात्री थे सवार

राहुल गांधी पर महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने का आरोप, BJP ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

Delhi Building Collapse : दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत ढही, 3 की मौत, 8 घायल

'मेरी बहन है ये'... प्रियंका को हटाने पर पुलिस पर भड़के राहुल गांधी, गूंजा नया नारा- 'ज्ञानेश कुमार कहां मिलेंगे?'

अगला लेख