dharma sangrah
✕

पाकिस्तान चर्च में आत्मघाती हमले में 4 की मौत, 20 घायल

Updated: रविवार, 17 दिसंबर 2017 (17:41 IST)
कराची/ इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में एक चर्च में रविवार को आत्मघाती बम विस्फोट में 4 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य लोग घायल हो गए।
 
पुलिस के अनुसार प्रांतीय राजधानी में जारघोन मार्ग स्थित एक चर्च में करीब 4 आतंकवादियों ने उस वक्त हमला किया, जब वहां रविवार की प्रार्थना जारी थी। बलूचिस्तान के गृहमंत्री मीर सरफराज बुग्ती ने कहा कि हमले में कम से कम 2 हमलावर शामिल थे।
 
उन्होंने कहा कि एक हमलावर को पुलिस ने गेट पर ही मार गिराया जबकि दूसरा हमलावर आत्मघाती जैकेट पहने चर्च में दाखिल हो गया, जहां उसने खुद को उड़ा लिया। डीआईजी पुलिस अब्दुल रज्जाक चीमा ने बताया कि हमले में 2 और हमलावर शामिल थे लेकिन पुलिस द्वारा 1 हमलावर को मार गिराए जाने के बाद वे वहां से भाग निकले।
 
उन्होंने बताया कि वहां से भाग निकले आतंकवादियों का पुलिस ने पीछा किया और उन्हें मार गिराया। चीमा ने बताया कि हमले में 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हुए हैं। अभी तक किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन तालिबान के आतंकवादी पहले भी ईसाइयों सहित कई अल्पसंख्यकों को निशाना बनाते रहे हैं।
 
हमले के बाद क्वेटा के सभी अस्पतालों में आपात स्थिति घोषित कर दी गई है। पुलिस एवं बचाव दल विस्फोट स्थल पर पहुंच गए हैं और इलाके की घेराबंदी कर ली गई है। पाकिस्तान के गृहमंत्री अहसान इकबाल ने भी हमले की निंदा की है। हमला 2014 पेशावर स्कूल हमले की तीसरी बरसी के 1 दिन बाद हुआ है जिसमें 150 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें अधिकतर बच्चे थे। (भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख