• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Paraguay, Media Office, attack, bomb blast
Written By
Last Modified: शनिवार, 10 सितम्बर 2016 (18:01 IST)

पराग्वे में 2 मीडिया कार्यालयों पर हमला

International news
आसुनसन। दक्षिण अमेरिकी देश पराग्वे में दो मीडिया संस्थानों पर हमले की खबर पराग्वे के पत्रकार और अधिकारियों ने दी है। पुलिस आयुक्त विक्टर रियोस ने बताया कि सिउडाड डेल इस्टे में ला जोरनाडा अखबार के कार्यालयों पर 18 गोलियां दागी गईं लेकिन कोई जख्मी नहीं हुआ।
 
ला जोरनाडा के निदेशक जोस एस्पिनोला ने बताया कि बृहस्पतिवार को हुआ हमला संभावित पुलिस भ्रष्टाचार पर प्रकाशित खबर के बाद हुआ है। पत्रकार पैट्रिसिया अयाला ने कहा कि प्रेडो जुआन कैबालेरो में वह ला वोज डेल अमाम्बी रेडियो में समाचार वाचन कर रही थीं तभी विस्फोटक फेंका गया।
 
उन्होंने कहा कि उनके हाथ में मामूली घाव हुआ है लेकिन उनके अतिथि के सिर और छाती में गंभीर जख्म आए हैं। अयाला ने शुक्रवार रात को बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों ने कार में एक अज्ञात हमलावर को भागते देखा। दोनों शहर ब्राजील के साथ लगते पराग्वे की पूर्वी सीमा पर स्थित हैं। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
उल्टा पड़ा कपिल शर्मा का दांव, ट्वीट पड़ा भारी...