dharma sangrah

ट्रंप की नीति के समर्थन में मुहाजिरों की रैली

Updated: सोमवार, 18 सितम्बर 2017 (12:30 IST)
वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई दक्षिण एशिया नीति के समर्थन में वर्ल्ड मुहाजिर कांग्रेस ने व्हाइट हाउस के सामने एक अमन रैली का आयोजन किया। अपनी नई नीति में ट्रंप ने आतंकवादियों को पनाह देने के लिए पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया है। 
 
ट्रंप ने अपनी नई नीति में अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों को बनाए रखने का संकल्प लिया है ताकि जल्दबाजी में सैनिकों की वापसी से पैदा होने वाले खालीपन का फायदा अल कायदा और आईएसआईएस जैसे दहशतगर्द संगठन नहीं उठा सकें।
 
उन्होंने आतंकवाद के सभी रूपों से लड़ने और दक्षिण एशिया में स्थिरता लाने का प्रण लिया। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका पाकिस्तान को अरबों डॉलर दे रहा है, लेकिन अमेरिका जिन आतंकवादियों संगठनों से लड़ रहा है उन्होंने पाकिस्तान में पनाह ली हुई है।
 
वर्ल्ड मुहाजिर कांग्रेस (डब्ल्यूएमसी) ने एक बयान में रविवार को कहा कि हम ऐसे वक्त में अमेरिकी लोगों और सरकार के साथ हैं जब अमेरिका और दुनिया के अन्य मुल्क धार्मिक चरमपंथ और आतंकवाद का सामना कर रहे हैं। मुहाजिर एक अरबी शब्द है। इसका इस्तेमाल बंटवारे के वक्त भारत से पाकिस्तान गए मुसलमानों के लिए किया जाता है।
 
डब्ल्यूएमसी के मुताबिक करीब पांच करोड़ मुहाजिर सिंध प्रांत के कराची, हैदराबाद और अन्य शहरी इलाकों में रहते हैं। उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान से आतंकवादियों की पनाहगाहों को खत्म करने के लिए अमेरिकी प्रयासों का समर्थन करते हैं। (वार्ता)

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

USCIRF ने RSS पर प्रतिबंध की मांग की, मोहन भागवत के अमेरिकी दौरे से पहले बढ़ा विवाद

दिल्ली में पाकिस्तानी हाई कमीशन पर चला बुलडोजर, वीजा काउंटर के पास अवैध निर्माण ध्वस्त; जानें क्यों हुई कार्रवाई

चीनी के दाम 65 रुपये किलो, 15 दिन में 15 रुपए बढ़े दाम; क्यों बढ़ रहे हैं कीमत?

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का ईरान पर सबसे बड़ा आर्थिक हमला, इकोनॉमिक डी-डे घोषित

Top News 20 August: पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश से हाहाकार, वंदे मातरम् पर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, ईरान पर ट्रंप सख्त

अगला लेख