शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Pakistan to hang 12 terrorists
Written By
Last Updated :इस्लामाबाद , शुक्रवार, 15 जुलाई 2016 (09:35 IST)

पाक में 12 आतंकवादियों को फांसी

पाक में 12 आतंकवादियों को फांसी - Pakistan to hang 12 terrorists
इस्लामाबाद। पाकिस्तान तालिबान से जुड़े नौ आतंकवादियों सहित 12 'कट्टर आतंकवादियों' को पाकिस्तान में नागरिकों और सैनिकों की हत्या के लिए फांसी पर चढ़ाया जाएगा।
 
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल राहिल शरीफ ने गुरुवार को 12 'कट्टर आतंकवादियों' को सैन्य अदालतों द्वारा मौत की सजा दिए जाने की पुष्टि की।
 
दिसम्बर 2014 में पेशावर स्कूल हमले के बाद आतंकवादियों के मुकदमे की सुनवाई के लिए विशेष सैन्य अदालत बनाई गई थी। (भाषा)