suvichar

पाकिस्तान में अज्ञात आतंकवादियों ने 12 स्कूलों में आग लगाई

Updated: शुक्रवार, 3 अगस्त 2018 (23:21 IST)
कराची। पाकिस्तान के अशांत गिलगित-बाल्टिस्तान में अज्ञात आतंकवादियों ने 12 विद्यालय जला दिए जिसके बाद स्थानीय लोगों ने अक्सर आतंकवादियों के निशाने पर रहने वाले शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। इन 12 विद्यालयों में आधे बालिका विद्यालय हैं।
 
 
पुलिस ने बताया कि गिलगित से करीब 130 किलोमीटर दूर चिलास में गुरुवार देर रात अज्ञात व्यक्तियों ने इन विद्यालयों में आग लगा दी। उन्होंने पूरे डायमर जिले में स्कूल संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। डायमर के पुलिस अधीक्षक रॉय अजमल ने मीडिया को बताया कि विद्रोहियों ने 12 विद्यालयों को निशाना बनाया। उनमें आधे बालिका विद्यालय थे।
 
उन्होंने कहा कि पुलिस ने जांच शुरू की है और सुरक्षा बल इलाके में अपराधियों को ढूंढने में जुट गए हैं। डायमर के आयुक्त अब्दुल वाहिद ने बताया कि किसी भी विद्यालय में अब तक बम हमले का सबूत नहीं मिला है। अधिकारियों ने बताया कि जिन विद्यालयों में आग लगाई गई, उनमें से कुछ निर्माणाधीन थे।
 
इन हमलों के बाद स्थानीय बाशिंदों ने सिद्दीकी अकबर चौक पर प्रदर्शन किया तथा अपराधियों की गिरफ्तारी एवं शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा की मांग की। पाकिस्तान के उत्तरी हिस्से में बालिका विद्यालय अक्सर आतंकवादियों के निशाने पर होते हैं। किसी ने भी इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है। वैसे अतीत में पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में तालिबान आतंकवादी कई विद्यालयों को निशाना बन चुके हैं। (भाषा)

Show comments

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

JDU विधायक अनंत सिंह ने बताया बांकीपुर में भाजपा की हार का असली कारण

80वां स्वतंत्रता दिवस 2026: 15 अगस्त आजादी से जुड़ी 10 रोचक बातें, जो हर भारतीय को जाननी चाहिए

पाकिस्तान से आजाद हुआ बलूचिस्तान! 11 अगस्त को मनाएगा स्वतंत्रता दिवस, क्या भारत देगा मान्यता?

LIVE: E-20 पेट्रोल पर प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने रोका केजरीवाल का मार्च

उदयनिधि स्टालिन हिरासत में, CM विजय और अभिनेत्री तृषा पर विवादित टिप्पणी के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अगला लेख