Daily Horoscope
✕

20 करोड़ का हुआ पाकिस्तान

Updated: शनिवार, 26 अगस्त 2017 (15:52 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की जनसंख्या बढ़कर 20 करोड़ 80 लाख तक पहुंच गई है। जनसंख्या एवं आवास संबंधी जनगणना-2017 के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 1998 से लेकर अब तक पाकिस्तान की जनसंख्या में रिकॉर्ड 57 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और अब यह 20 करोड़ 78 लाख हो गई है।
 
वर्ष 1981 में हुई जनगणना से लेकर अब तक पिछले 36 सालों के दौरान पाकिस्तान की जनसंख्या में 146.6 प्रतिशत  वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि, पाकिस्तान के दो सबसे बड़े प्रांत पंजाब और सिंध में जनसंख्या वृद्धि दर में कमी आई है। जबकि छोटे प्रांतों खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान और संघीय प्रशासन वाले जनजातीय क्षेत्रों (एफएटीए) में जनसंख्या में काफी वृद्धि दर्ज की गई है।
 
पाकिस्तान के प्रमुख समाचार पत्र 'द नेशन' की एक रिपोर्ट के अनुसार जनगणना के तात्कालिक परिणाम समान हितों से संबंधित परिषद (सीसीआई) ने अपनी एक बैठक में तैयार किए हैं। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री शाहिद खकान सिद्दीकी ने की। बैठक में चार प्रांतों के मुख्यमंत्रियों ने भी भाग लिया।
 
जनगणना में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और गिलगिट-बालटिस्तान में रहने वाले लोगों को शामिल नहीं किया गया है। जनगणना में पाकिस्तान में रहने वाले अफगानियों के अलावा अन्य देशों से आए लोगों को भी शामिल किया गया है। जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक पाकिस्तान में कुल 10,148 किन्नर हैं। जनगणना के अंतिम आंकड़े अगले वर्ष जारी किए जाएंगे। (वार्ता)  

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख