Hanuman Chalisa
✕

युद्धोन्मादी पाक पीएम इमरान खान ने फिर उगला जहर

Updated: शुक्रवार, 30 अगस्त 2019 (20:10 IST)
नई दिल्ली। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान अपने युद्धोन्माद में बचकानी बयानबाजी से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। दरअसल, हतबुद्धि इमरान को समझ नहीं आ रहा है कि वर्तमान स्थितियों में वे क्या कदम उठाएं। 
 
इमरान ने शुक्रवार को #KashmirHour के नाम से लोगों से एकजुटता दिखाने की अपील की थी। खान ने लोगों से गुजारिश की थी जुम्मे की नमाज के बाद एकजुट होकर भारतीय कश्मीर के लोगों के समर्थन में खड़े होकर एकजुटता प्रदर्शित करें।
 
ALSO READ: पाकिस्तान की परमाणु धमकियों से नहीं डरता भारत, सेना का इमरान को जवाब
 
बाद में इमरान ने एक ट्‍वीट कर कहा कि मुझे पाकिस्तान के सभी लोगों के प्रति गर्व है, जिन्होंने कश्मीरियों के लिए एकजुटता प्रदर्शित की। उन्होंने कहा कि उन्हें बताएं कि पूरा पाकिस्तान उनके (कश्मीरियों) साथ खड़ा है, जो क्रूर और फासीवादी मोदी सरकार के एक खास एजेंडे का सामना कर रहे हैं। 
 
दूसरी ओर मीडिया रिपोर्टों की मानें तो इमरान ने अपनी इस नौटंकी के लिए स्कूल और कॉलेज के बच्चों को इकट्‍ठा करवाया था। इसके लिए स्कूल-कॉलेजों को बंद करवा दिया गया था। 
 
हालांकि इस ट्‍वीट के जवाब में लोग इमरान को ट्रोल करने से नहीं चूके। पाकिस्तानी करेंसी का फोटो लगाकर एक व्यक्ति ने लिखा सर बधाई, अब पाकिस्तानी नोट पर जिन्ना की जगह आपकी फोटो लगेगी। 
 
ALSO READ: क्या नरेन्द्र मोदी से डरते हैं इमरान खान और बन जाते हैं भीगी बिल्ली?

मेघा जैन नामक ट्‍विटर हैंडल से लिखा गया कि अपनी एनर्जी संभालकर रखिए, पीओके के लिए काम आएगी। वहीं, सालार खान ने लिखा कि पश्तूनों को मारना और आतंकवाद को समर्थन देना भी बंद करो। प्रभात शर्मा ने कटाक्ष किया कि खाने को मरे जा रहे हैं और इन्हें कश्मीर चाहिए। 
 
ALSO READ: अब तो डरना ही पड़ेगा... पाकिस्तान ने जुटाया भारत की 'तबाही' का सामान

...और इधर इमरान के मंत्री को लगा 'मोदी' करंट : भारत और पाकिस्‍तान के बीच युद्ध के समय की घोषणा करने वाले पाकिस्‍तान के बड़बोले मंत्री शेख रशीद बिजली के जोरदार झटके का शिकार हो गए। करंट लगने से पहले रशीद मोदी की आलोचना कर रहे थे। बिजली झटका लगते ही शेख रशीद डर गए और अपना भाषण रोक दिया।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

यूपी में अब न अपराधियों को अभय और न ही देश की सुरक्षा से समझौता : CM योगी

गोमती के तट पर उतरा 'समूचा भारत', आध्यात्मिक गंगा में लगाई डुबकी

अगला लेख