dharma sangrah
✕

शांगरी ला डायलॉग में पाकिस्तान ने फिर दी गीदड़भभकी, संघर्ष का समाधान न निकाले जाने पर यह होगा विनाशकारी

Updated: सोमवार, 2 जून 2025 (09:56 IST)
Pakistan again issued a threat: पाकिस्तान (Pakistan) के शीर्ष सैन्य जनरल ने संघर्ष पर काबू पाने के बजाय इसका समाधान निकालने की आवश्यकता पर जोर दिया और आगाह किया कि ऐसा न करने पर संघर्ष विनाशकारी हो सकता है। रविवार को मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई। 'डॉन' (Don) समाचार पत्र की खबर के अनुसार 'ज्वॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी' (CJCSC) के प्रमुख जनरल साहिर शमशाद मिर्जा ने शनिवार शाम सिंगापुर में एशिया के प्रमुख रक्षा मंच 'शांगरी-ला डायलॉग' में यह टिप्पणी की।ALSO READ: 'सिंदूर' की धमक से गिड़गिड़ा रहा था दुश्मन, हमने चुन चुनकर ठिकाने तबाह किए
 
संघर्ष के समाधान की ओर बढ़ना अनिवार्य हो गया : 'रीजनल क्राइसिस-मैनेजमेंट मैकेनिज्म्स' विषय पर परिचर्चा के दौरान मिर्जा ने कहा कि संघर्ष पर काबू पाने से आगे बढ़कर संघर्ष के समाधान की ओर बढ़ना अनिवार्य हो गया है। इससे स्थायी शांति सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि दक्षिण एशिया में स्थायी शांति के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों और लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप कश्मीर (मुद्दे) का शीघ्र समाधान आवश्यक है। उन्होंने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए सैन्य टकराव की पृष्ठभूमि में ये टिप्पणियां की हैं।ALSO READ: बिहार से पाकिस्तान को पीएम मोदी की चेतावनी, ऑपरेशन सिंदूर हमारे तरकश का केवल एक तीर
 
मिर्जा ने कश्मीर मुद्दा तथा पाकिस्तान और भारत के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब कोई संकट नहीं होता तो कश्मीर पर कभी चर्चा नहीं होती। जैसा कि हम हमेशा कहते रहे हैं कि कश्मीर के लोगों की आकांक्षाओं और यूएनएससी प्रस्तावों के अनुरूप कश्मीर विवाद का हल ही कई मुद्दों का समाधान करेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और भारत के बीच मूल मुद्दा कश्मीर है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

भारत पर 25% तक US टैरिफ की तैयारी, ट्रंप की शर्त मानी तो घट भी सकता है

अयोध्या में आस्था का महाकुंभ, कार्तिक माह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे

दो लड़के चुनाव परिणाम से पहले ही हो चुके नाकाम, CM योगी ने साधा अखिलेश-राहुल पर निशाना

अगला लेख