ramcharitmanas
✕

इमरान खान ने क्‍यों कहा, देश के लिए अब नहीं ले सकता कर्ज

Updated: शनिवार, 23 जनवरी 2021 (12:57 IST)
तंगहाल पाकिस्तान की आर्थिक हालत और ज्‍यादा खराब हो गई है। दुनियाभर में उसे कंगालि‍स्‍तान कहा जा रहा है। कर्ज में पूरी तरह से डूब चुके पाकिस्‍तान की हालत यह हो गई है कि अब वो और कर्ज लेने की स्‍थि‍‍ति‍ में नहीं है।

कर्ज में डूबे पाकिस्तान से कभी सऊदी अपना पैसा मांग रहा है तो कभी कभी यूएई। एक लोन चुकाने के लिए उसे दूसरा लोन लेना पड़ रहा है। यानी अब पाकिस्‍तान इसकी टोपी उसके सि‍र कर रहा है।

हालात इतने खराब हो गए हैं कि 'नया पाकिस्तान' बनाने के वादे के साथ सत्ता में आए इमरान खान ने कबूल किया है कि मुल्क अब और कर्ज लेने की स्थिति में नहीं रह गया है।

पाकिस्तान में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत बढ़ाए जाने के बाद इमरान खान ने कहा है कि तेल की कीमतों में इजाफे का बोझ ग्राहकों पर इसलिए डालना पड़ा ताकि देश को और अधिक कर्ज के बोझ से बचाया जा सके। एक प्राइवेट टेलीविजन को दिए इंटरव्यू में कहा कि पेट्रोलियम कीमतों को कम रखने के लिए देश और अधिक लोन नहीं ले सकता है।

इमरान खान ने यह भी स्वीकार किया कि उनके कार्यकाल में पाकिस्तानी करेंसी की वैल्यू बहुत घट गई है। इमरान खान ने कहा कि रुपये की वैल्यू में गिरावट की वजह से पेट्रोलियम उत्पादों, दालों, घी और आयात की जाने वाली अन्य वुस्तुएं महंगी हो गई हैं। इमरान ने कहा, ''मौजूदा सरकार में डॉलर की वैल्यू 107 रुपये से बढ़कर 160 रुपए हो गई है, इससे भी कीमतें बढ़ी हैं।''

पाकिस्तान को कर्ज की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बार-बार जिल्लत का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में मलेशिया में लीज पर लिए गए उसके एक विमान को किराया नहीं चुकाने की वजह जब्त कर लिया गया है। हाल ही में सऊदी अरब ने उससे कर्ज वापस मांग लिया तो चीन से उधार लेकर चुकाना पड़ा। अब यूएई भी जल्दी लोन चुकाने को कह रहा है।

पाकिस्तान की हालत इतनी खराब है कि जनता की जान बचाने के लिए वह कोरोना वैक्सीन नहीं खरीद पा रहा है। वह कोवाक्स प्रोग्राम के तहत 20 फीसदी आबादी के लिए मुफ्त वैक्सीन की आस में बैठा है तो इस बीच चीन के सामने भी उसने हाथ फैला दिया, लेकिन ड्रैगन ने भी उसकी बेइज्जती का मौका नहीं छोड़ा और केवल 5 लाख डोज देकर टरका दिया।

इमरान खान पाकिस्तान की तकदीर बदलने के वादे के साथ सत्ता में आए थे लेकिन उन्होंने देश के माथे पर कर्ज का बोझ ही बढ़ाया। इमरान खान की अगुआई वाली पाकिस्तानी सरकार ने कर्ज लेने में रिकॉर्ड बनाते हुए कार्यकाल के पहले साल (अगस्त 2018-अगस्त 2019) के बीच 7.5 लाख करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के मुताबिक, जून 2019 तक पाकिस्तान का कुल विदेशी कर्ज 31.786 ट्रिलियन पाकिस्तानी रुपए था। जून 2020 में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान का कुल विदेशी कर्ज उसकी जीडीपी के 106.8 फीसदी हो गया है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख