suvichar

कश्मीर मुद्दे पर मुस्लिम देशों ने भी दिखा दिया पाक को ठेंगा, भारत के साथ हैं मुस्लिम देश

Updated: सोमवार, 26 अगस्त 2019 (20:02 IST)
इस्लामाबाद। कश्मीर को काफी प्रयासों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बना पाने से चूके पाक की बौखलाहट बढ़ती ही जा रही है। और यही कारण है कि उसने इस्लामिक देशों पर भी अपनी बौखलाहट निकालनी शुरू कर दी है, जो कि पाक के सबसे अच्छे सहयोगी माने जाने रहे हैं।
 
स्मरण रहे कि इस्लामिक देशों ने आर्टिकल 370 को भारत का आंतरिक मामला बताते हुए इस मामले में हाथ डालने से साफ मना कर दिया है तथा वे मोदी (भारत) के साथ ही हैं।
 
इस्लामिक देशों पर आरोप लगाते हुए इमरान खान के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की मुख्य सहायक डॉ. फिरदौस आशिक अवान ने कहा कि उनका देश कश्मीर मुद्दे को प्रभावी तरीके से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठा रहा है, लेकिन कुछ इस्लामिक देश अपने क्षुद्र स्वार्थों के चलते उनके प्रयासों की अनदेखी कर रहे हैं। यह अफसोसनाक है।
 
फिरदौस कश्मीर में अत्याचार की झूठी कहानी को दोहराते अंतरराष्ट्रीय मदद के लिए गिड़गिड़ाईं और बोलीं कि कश्मीरियों की परेशानियों को आवाज देने के लिए मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को आगे आना चाहिए। वे यही नहीं रुकीं और बोलीं कि भारत के लिए कश्मीर आसान निशाना है और वे चेतावनी देते हुए बोलीं कि अगर भारत, पाकिस्तान पर हमला करता है तो 22 करोड़ पाकिस्तानी अपनी सेना के साथ खड़े रहेंगे।
 
खाड़ी और मुस्लिम देशों के साथ भारत के बड़े स्तर पर अंतरराष्ट्रीय दोस्ताने ने पाक के कश्मीर पर किए जा रहे प्रयासों को निष्फल कर दिया है और उसकी ओर से मोदी की छवि को इस्लामोफोबिक बताने के झूठे दावे की पोल भी खोल दी है।
 
पाक को इस्लामिक देशों की ओर से समर्थन मिलना तो दूर, यूएई में पीएम मोदी को 'ऑर्डर ऑफ जायेद' से सम्मानित कर दिया गया है, जो कि वहां का सबसे बड़ा सम्मान है। मोदी की बहरीन यात्रा भी बेहद सफल रही है। इन यात्राओं ने भी पाकिस्तानी प्रयासों के प्रभाव को खत्म कर दिया है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख