Hanuman Chalisa

पाकिस्तान में ईद के दौरान बॉलीवुड और हॉलीवुड की फिल्में दिखाने पर अस्थायी रोक

Updated: शुक्रवार, 25 मई 2018 (22:29 IST)
कराची। पाकिस्तान ने ईद के दौरान भारतीय और अन्य विदेशी भाषाओं की फिल्मों को प्रदर्शित करने और उनकी स्क्रीनिंग पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। पाकिस्तान के घरेलू फिल्म उद्योग की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए यह फैसला लिया गया जिसे छुट्टियों के मौसम के दौरान बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों से कड़ी टक्कर मिलती है।
 
 
सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी एक अधिसूचना के मुताबिक ईद से 2 दिन पहले से छुट्टियों के 2 हफ्ते बाद तक भारतीय और विदेशी फिल्मों का प्रदर्शन और स्क्रीनिंग प्रतिबंधित रहेगी। मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि यह कदम पाकिस्तान फिल्म प्रदर्शकों, वितरकों और निर्माता कंपनियों के आग्रह पर उठाया गया है।
 
इस प्रतिबंध के तहत पाकिस्तान में कोई भी सिनेमाघर ईद की छुट्टियों के दौरान भारतीय फिल्में नहीं दिखा पाएगा। ये छुट्टियां आमतौर पर 4 दिनों तक चलती हैं, जो नई पाकिस्तानी, बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों के कारोबार के लिहाज से काफी अच्छी मानी जाती हैं। पाकिस्तान फिल्म प्रदर्शन संगठन के एक अन्य अधिकारी ने अधिसूचना प्राप्ति की पुष्टि करते बताया कि यह अधिसूचना ईद-उल-अजहा (बकरीद) की छुट्टियों के दौरान भी लागू रहेगी, जो अगस्त के आखिर या सितंबर के आसपास पड़ती हैं। (भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

मलबे में तब्‍दील हुई पशुपतिनाथ की भूमि नेपाल, कई जिंदगियां लापता, किसी की गोद उजड़ी, किसी की जिंदगी का सहारा

योगी सरकार का यूपी पर्यटन को मजबूत करने का नया प्लान, अब एक साथ करें काशी, प्रयागराज और अयोध्या के दर्शन

मुख्यमंत्री योगी ने योजनाओं के लाभार्थियों को दिया चेक, चाबी, प्रमाणपत्र व सहायता राशि

पत्‍नी की हत्‍या कर सेप्टिक टैंक में छिपाई लाश, सुभद्रा योजना के पैसे न देने पर पति ने कर डाला ये कांड

JPNIC विवाद पर CM योगी का बड़ा हमला, 'प्राइवेट कंपनी बनाकर डकैती डाल रहे थे अखिलेश-डिंपल

अगला लेख