1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. North Korea tests missile for the third time this month

उत्तर कोरिया ने इस महीने तीसरी बार मिसाइल का परीक्षण किया

North Korea
सियोल। दक्षिण कोरिया ने शुक्रवार को कहा कि महामारी के कारण सीमाएं बंद रखने और अमेरिका के साथ गतिरोध के बीच उत्तर कोरिया ने इस महीने तीसरी बार मिसाइल परीक्षण किया है। दक्षिण कोरिया के ज्वॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने यह नहीं बताया कि मिसाइल कहां से दागी गई। इस बारे में उन्होंने विस्तार से कुछ और जानकारी नहीं दी।

 
मिसाइल दागे जाने के कुछ घंटे पहले उत्तर कोरिया ने एक बयान जारी कर इस महीने के पहले के मिसाइल परीक्षणों को लेकर अमेरिका के जो बाइडन प्रशासन की तरफ से लगाई गईं नई पाबंदियों की निंदा की। उत्तर कोरिया ने आगाह किया कि अगर अमेरिका टकराव वाला रुख बरकरार रखता है तो वह और कठोर कदम उठाएगा।(फ़ाइल चित्र)
अगला लेख
सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य, भाजपा पर साधा निशाना