Hanuman Chalisa
✕

बाज नहीं आ रहा है उत्तर कोरिया, वार्ता से पहले किया बैलिस्टिक मिसाइलों का प्रक्षेपण

Updated: बुधवार, 2 अक्टूबर 2019 (13:06 IST)
सियोल। अमेरिका और उत्तर कोरिया द्वारा इस हफ्ते के अंत में परमाणु वार्ता को फिर से शुरू करने की घोषणा के एक दिन बाद बुधवार को उत्तर कोरिया ने 2 मिसाइलों का प्रक्षेपण किया।
 
जापान ने कहा कि उनमें से एक मिसाइल जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र में गिरी। हालांकि मिसाइल किस प्रकार की थी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन इससे पहले जिन मिसाइलों का परीक्षण किया गया था, वह कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल थी।
ALSO READ: बाज नहीं आ रहा उत्तर कोरिया, किम की निगरानी में किया गया ‘मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर' का परीक्षण
दक्षिण कोरिया के ज्वॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कहा कि ये मिसाइलें पूर्वी सागर (जापान सागर) में वानसन से दागी गईं। उन्होंने एक बयान में कहा कि हमारी सेना हालात पर नजर रख रही है और पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं और प्रक्षेपण तो नहीं किए जाने हैं। वह इससे निपटने के लिए तैयार है।
 
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा कि टोकियो राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक आयोजित करेगा ताकि यह तय किया जा सके कि इसका जवाब कैसे दिया जाए? आबे ने कहा कि बैलिस्टिक मिसाइलों का प्रक्षेपण संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन करता है और हम इसका कड़ा विरोध करते हैं और इसकी कड़ी निंदा करते हैं।
ALSO READ: उत्तर कोरिया ने दागी 2 मिसाइलें, क्या होगा अमेरिका से संबंधों पर असर?
यह प्रक्षेपण ऐसे समय में हुआ है, जब उत्तर कोरिया के उप विदेश मंत्री चोई सन हुई ने कहा कि प्योंगयांग इस सप्ताह के अंत में वॉशिंगटन के साथ कार्यस्तरीय वार्ता करने पर सहमत है। आधिकारिक कोरियाई सेंट्रल न्यूज एजेंसी के मुताबिक चोई ने एक बयान में कहा कि दोनों पक्षों के बीच शुक्रवार को प्रारंभिक संपर्क होगा और अगले दिन बातचीत होगी। अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता मॉर्गन ऑर्टागस ने बाद में वार्ता की पुष्टि की जिसमें उन्होंने कहा कि वार्ता अगले सप्ताह होगी।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

अगला लेख