Daily Horoscope
✕

डायल-100 टीम पर दबंगों ने किया हमला, तीन पुलिसकर्मी जख्मी

Updated: बुधवार, 2 अक्टूबर 2019 (12:58 IST)
बलरामपुर। बलरामपुर जिले के महाराजगंज तराई क्षेत्र में मारपीट की सूचना पर पहुंची डायल-100 पुलिस टीम पर दबंगों ने हमला कर तीन पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया।
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को महाराजगंज तराई के लोवकहवा गांव में मारपीट की सूचना मिलने पर डायल-100 सेवा की पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। बीच बचाव करने पर 6 दबंगों ने टीम पर ही हमला कर दिया।
 
उन्होंने बताया कि इस हमले में पीआरबी प्रभारी योगेंद्र प्रताप तिवारी, कान्स्टेबल दीप नारायण और एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गया। हमले की सूचना मिलने पर महाराजगंज तराई थाने की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर तीनों पुलिसकर्मियों की जान बचाई।
 
अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि पीआरबी प्रभारी योगेंद्र तिवारी की तहरीर पर 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बुधवार को आरोपी दिनेश, अयोध्या और संजय को गिरफ्तार कर लिया। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज कराया जा रहा है।

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख