sawan somwar

उत्तर कोरिया के सर्वोच्च अधिकारी अमेरिका रवाना

Updated: बुधवार, 30 मई 2018 (18:24 IST)
सोल। उत्तर कोरिया के एक सर्वोच्च अधिकारी अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो से बातचीत करने के लिए बुधवार को चीन की राजधानी बीजिंग से न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो गए। दक्षिण कोरिया की योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर कोरिया के पूर्व खुफिया प्रमुख शासक किम जोंग उन के विश्वसनीय सलाहकार किम योन्ग चोल उच्चस्तरीय बातचीत के लिए न्यूयॉर्क रवाना हो गए हैं।
 
 
ट्रंप ने मंगलवार को ट्वीट कर उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ बातचीत की पुष्टि की है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि किम जोंग-उन और मेरे बीच होने वाली शिखर वार्ता का प्रबंध करने के लिए हमारा अमेरिकी दल उत्तर कोरिया पहुंच गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चोल बीजिंग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देखे गए लेकिन विमान में सवार होने के बारे में पुष्टि नहीं हो पाई है।
 
व्हाइट हाउस की प्रवक्ता सारा सैंडर्स के अनुसार ट्रंप का मानना है कि उत्तर कोरिया के साथ जारी चर्चा बहुत अच्छी है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति भवन ब्लू हाउस के एक प्रवक्ता ने कहा अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच असैन्यीकरण को लेकर जारी बातचीत के बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं है लेकिन अच्छे परिणाम की उम्मीद है। (वार्ता)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख