biodatamaker
Mon, 28 Sep 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Nobel Prize winner, Liu Jiabo

नोबेल पुरस्कार विजेता लिऊ जियाबो की हालत गंभीर

Nobel Prize winner
बीजिंग। चीन के प्रसिद्ध मानवाधिकार कार्यकर्ता और नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित लेखक लिऊ जियाबो की हालत बेहद गंभीर है और वे सांस भी नहीं ले पा रहे हैं। अस्पताल सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
 
अस्पताल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि उनकी हालत बेहद नाजुक हो गई है और वे अपने आप सांस भी नहीं ले पा रहे हैं। उन्हें अंतिम चरण का लिवर का कैंसर है और इसी की वजह से उन्हें हाल ही में जेल से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
 
उन्होंने वर्ष 2009 में राजनीतिक सुधारों को लेकी 'चार्टर 08' नामक एक याचिका लिखने में मदद की थी जिसके बाद उन्हें 11 वर्ष जेल की सजा सुनाई गई थी। (वार्ता)