रविवार, 13 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. केलिन, रेडक्लिफ, सिमेंजा को मेडिसिन का 'नोबेल पुरस्कार'
Written By
Last Modified: सोमवार, 7 अक्टूबर 2019 (18:34 IST)

केलिन, रेडक्लिफ, सिमेंजा को मेडिसिन का 'नोबेल पुरस्कार'

Nobel Prize of the Year 2019
स्‍टॉकहोम। मेडिसिन का वर्ष 2019 का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) संयुक्त रूप से विलियम जी केलिन जूनियर, सर पीटर रेटक्लिफ और ग्रेग एल सिमेंजा को ऑक्सीजन की उपलब्धता पर कोशिकाओं की प्रतिक्रिया पर शोध के लिए दिया गया है।

पुरस्कार के आयोजकों ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, 2019 का मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार संयुक्त रूप से विलियम जी केलिन जूनियर, सर पीटर रेटक्लिफ और ग्रेग एल सिमेंजा को ऑक्सीजन की उपलब्धता पर कोशिकाओं की प्रतिक्रिया पर शोध के लिए दिया गया है।

इन शोधकर्ताओं ने यह बताया कि कोशिकाओं में किस तरह की प्रतिक्रिया होती हैं और वे किस प्रकार अपने आपको ऑक्सीजन के अनुकूल बनाती हैं। इन शोधकर्ताओं में विलियम केलिन और ग्रेग एल सिमेंजा अमेरिका से हैं और सर पीटर रेटक्लिफ ब्रिटेन से हैं।
ये भी पढ़ें
गिरावट जारी, सेंसेक्स 141 और निफ्टी 48 अंक टूटा