Daily Horoscope
✕

तीन अमेरिकी वैज्ञानिकों को 2017 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार

Updated: मंगलवार, 3 अक्टूबर 2017 (23:06 IST)
स्टॉकहोम। गुरुत्वाकर्षणीय तरंगों का पता लगाने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले अमेरिकी वैज्ञानिकों राइनार वीस, बैरी बेरिश और  किप थोर्न ने संयुक्त रूप से भौतिकी के लिए 2017 का नोबेल पुरस्कार जीता है। रॉयल स्वीडिश अकेडमी ऑफ साइंसेज ने आज यह जानकारी दी।
 
करीब एक सदी पहले अल्बर्ट आइंनस्टीन ने पहली बार स्पेस-टाइम में तरंगों का पता लगाया था। इसके बाद पिछले साल के आरंभ में जब गुरुत्वाकर्षणीय तरंगों का पहली बार पता लगाने की घोषणा की गई, तो खगोल भौतिकी क्षेत्र में क्रांति आ गई।
 
रॉयल स्वीडिश अकेडमी ऑफ साइंसेज ने वक्तव्य जारी कर विजेताओं के  लिए 90 लाख स्वीडिश क्रोन पुरस्कार की घोषणा की और कहा कि यह पूरी तरह नूतन और अलग,अनदेखी दुनिया के उद्घाटित होने जैसा है। तरंगों को पकड़ने और उनके संदेशों की व्याख्या करने में सफल रहने वालों के लिए खोजों का खजाना प्रतीक्षा कर रहा है। ये तरंगे बेहद घने श्याम विवर के विलय होने पर उत्पन्न हुईं और लेजर इनफेरोमीटर ग्रेविटेशनल-वेव ऑब्जर्वेटरी (एलआईजीओ) में लेजर बीम्स के इस्तेमाल से इनका पता चला।
 
एकेडमी ने कहा कि जब इनका संकेत पृथ्वी तक पहुंचा था तो वह बेहद कमजोर था, लेकिन खगोल भौतिकी के क्षेत्र में यह बहुत क्रांतिकारी है। पुरस्कार की आधी राशि रायनार को दी जाएगी जबकि शेष आधी राशि बैरी बेरिश और किप थोर्न के बीच वितरित की जाएगी। गौरतलब है कि कल अमेरिका के ही जेफरी सी हॉल, माइकल रोसबाश और माइकल यंग को चिकित्सा के लिए नोबेल प्रदान करने की घोषणा की गई। (वार्ता) 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

लंदन जाने से रोके जाने के बाद अब CJP नेता सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का बड़ा एक्शन! 7 दिन में मांगा नोटिस का जवाब

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

UP Assembly Election 2027: सपा से तकरार के बीच इमरान मसूद का मायावती को खुला न्योता! क्या 30 साल बाद फिर साथ आएंगे 'हाथ' और 'हाथी'?

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस ने प्रशासन से 7 दिसंबर से मांगा मैदान

अगला लेख