Daily Horoscope
✕

ईरान-हिज्बुल्लाह को PM नेतन्याहू की खुली चेतावनी, ड्रोन हमले से खोला तबाही का रास्ता

Updated: रविवार, 20 अक्टूबर 2024 (17:41 IST)
Netanyahus strong message after drone attack on residence : हिज्बुल्लाह ने शनिवार को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के होम टाउन सिसेरिया में ड्रोन अटैक किया। हालांकि हमले के समय नेतन्याहू और उनकी पत्नी घर पर नहीं थे। हमले के बाद इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान और हिज्बुल्लाह और ईरान को खुली चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि वे आतंकियों का सफाया करना जारी रखेंगे। ड्रोन हमले से तबाही का रास्ता खोला है।
 
बेंजामिन नेतन्याहू की ओर से बयान जारी कर, इजराइली पीएमओ ने कहा कि जो कोई भी इजराइल के नागरिकों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा। उसे ‘भारी कीमत’ चुकानी पड़ेगी। नेतन्याहू की ओर से कहा गया, हम आतंकवादियों और उन्हें भेजने वालों का सफाया करना जारी रखेंगे। हम गाजा से अपने बंधकों को वापस लाएंगे।
ALSO READ: Lebanon के ड्रोन हमले में बाल-बाल बचे नेतन्याहू, इजराइल का बड़ा बयान
इजराइली पीएम ने आगे कहा कि हम उत्तरी सीमा पर रहने वाले अपने नागरिकों को सुरक्षित रूप से उनके घरों में वापस लाएंगे। उन्होंने कहा कि इजराइल हमारे सभी युद्ध उद्देश्यों को प्राप्त करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए, हमारे क्षेत्र में सुरक्षा वास्तविकता को बदलने के लिए दृढ़ संकल्प है।
 
175 ठिकानों को किया नष्ट : ड्रोन हमले के बाद इजराइली पीएम का गुस्सा और भी ज्यादा बढ़ गया है। उन्होंने 24 घंटे के अंदर हिजबुल्लाह के 175 ठिकानों को नष्ट कर दिया, साथ ही उसके 65 लड़ाके को मार गिराया।  इनपुट एजेंसियां
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

Top News 25 November : बांग्लादेश में शेख हसीना की गिरफ्तारी की तैयारी, वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में डबल सेंचुरी

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

अगला लेख