shradh paksha
✕

नवाज बोले इमरान से... मेरी बेटी को कुछ हुआ तो ...!

Updated: शुक्रवार, 12 मार्च 2021 (18:33 IST)
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने देश की ताकतवर सेना पर उनकी बेटी मरियम नवाज को धमकाने का आरोप लगाया है। साथ ही चेतावनी दी कि अगर मरियम को कुछ भी होता है तो प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना के तीन शीर्ष जनरल इसके लिए जिम्मेदार होंगे। लंदन से जारी वीडियो संदेश में पीएमएल (एन) अध्यक्ष ने कहा कि सेना ने मरियम को धमकी दी है कि अगर उसने फौज के खिलाफ कार्य करना बंद नहीं किया तो वह उसे 'बर्बाद' कर देगी।

शरीफ ने ट्विटर पर साझा किए गए वीडियो में कहा, ''सबसे पहले आपने कराची स्थित होटल के उस कमरे का दरवाजा तोड़ा, जिसमें मरियम ठहरी हुई थी। अब आप उन्हे धमकी दे रहे हैं कि अगर वह नहीं रुकीं तो उन्हें तबाह कर देंगे। अगर मरियम को कुछ भी होता है तो प्रधानमंत्री इमरान खान, सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा, आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद और जनरल इरफान मलिक जिम्मेदार होंगे''

नवाज शरीफ नवंबर 2019 से ही लंदन में रह रहे हैं। लाहौर उच्च न्यायालय द्वारा शरीफ को चिकित्सा आधार पर चार सप्ताह के लिए जमानत प्रदान करने के बाद इमरान खान सरकार ने उन्हें देश से बाहर जाने की अनुमति दी थी। शरीफ अल-अजीजिया मिल भ्रष्टचार मामले में लाहौर की कोट लखपत जेल में सात साल की सजा काट रहे थे।

राजनेताओं से सेना को राजनीति में नहीं घसीटने की अपील करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा, ''आपने (सेना) 2018 के चुनाव में धांधली कर इमरान खान को देश पर थोप दिया और सीनेट में हार के बाद, आपने खान को विश्वास मत जीतने में मदद की और अब यह कोई रहस्य नहीं रह गया है'

इस बीच, पीएमएलएन की वरिष्ठ नेता मरियम नवाज ने ट्वीट कर कहा कि उन्हें ना केवल धमकाया गया बल्कि अपशब्दों का उपयोग किया गया।

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

Azamgarh Terrorist Arrest: अलकायदा से जुड़े AQIS नेटवर्क का खुलासा, यूपी ATS ने नाकाम की बड़ी साजिश

लखनऊ की पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची रुद्रगैरा चोटी पर फहराया तिरंगा, अब एवरेस्ट फतह का लक्ष्य

'रंग दे बसंती' अभियान से जुड़ रहे हजारों विद्यार्थी, नवयुग कन्या कॉलेज में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

वाराणसी में सीवर लाइन जाम करने की साजिश? बोरियों में मिली बालू, पत्थर और लकड़ी का बुरादा, FIR दर्ज

UP School Skill Course: कक्षा 12 तक के छात्रों को रुचि के हिसाब से मिलेंगे रोजगारपरक ट्रेड, 3-6 महीने की ट्रेनिंग

अगला लेख