ramcharitmanas

Corona के बाद भीषण ठंड और प्राकृतिक आपदाओं के लिए भी तैयार रहिए...

Updated: शुक्रवार, 15 मई 2020 (23:53 IST)
लंदन/वॉशिंगटन। कोरोना लॉकडाउन (Corona Lockdown) के बाद भीषण ठंड के साथ ही अन्य प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ सकता है। वैज्ञानिकों की मानें तो सूरज भी लॉकडाउन में चला गया है। इस प्रक्रिया को सोलर मिनिमम कहा जाता है। 
 
वैज्ञानिकों ने आशंका जताई है कि सूरज की किरणों में भयानक मंदी देखने को मिलेगी। ये रिकॉर्ड स्तर की होगी, जिसमें सनस्पॉट पूरी तरह लुप्त हो जाएगा। 
 
दूसरी ओर, अमेरिका में एक सरकारी व्हिसलब्लोअर ने कहा है कि यदि कोरोना वायरस को फिर से जोर पकड़ने के लिए निर्णायक कदम नहीं उठाए गए तो देश को आधुनिक इतिहास की सबसे भयानक सर्दी का सामना करना पड़ सकता है।
 
द सन की एक रिपोर्ट के मुताबिक एस्ट्रोनॉमर डॉ. टोनी फिलिप्स के मुताबिक हम सोलर मिनिमम की ओर जा रहे हैं और इस बार ये काफी गहरा रहने वाला है, जो कि पिछली सदियों की तुलना में काफी गहरा हो सकता है। कहा जा रहा है कि इस दौरान सूरज का मैग्नेटिक फील्ड काफी कमजोर हो जाएगा।
भूकंप और सूखा : टोनी के मुताबिक इस दौरान प्राकृतिक आपदाओं का भी सामना करना पड़ सकता है। कॉस्मिक रेज पृथ्वी के ऊपरी वातावरण के इलेक्ट्रो केमिस्ट्री को प्रभावित करेंगे। इसकी वजह से बिजलियां कड़केंगी। 
 
वैज्ञानिकों ने चिंता व्यक्त की है कि यह 1790 से 1830 के बीच आए डाल्टन मिनिमम जैसा हो सकता है। इस दौरान सूखा और भयावह ज्वालामुखी फूटे थे।

इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि 10 अप्रैल 1815 को 2000 वर्षों में सबसे ज्यादा ज्वालामुखी फूटे। इस दौरान इंडोनेशिया में करीब 71 हजार लोग मारे गए थे। इस अध्ययन में कहा गया है कि 1816 में गर्मी पड़ी ही नहीं।

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख