sundarkand
✕

आवाज रहित सुपरसोनिक विमान बनाएगा नासा

Updated: बुधवार, 4 अप्रैल 2018 (14:41 IST)
वॉशिंगटन। दशकों में पहली बार नासा एक ऐसा प्रायोगिक सुपरसोनिक विमान बनाने वाला है, जो अपनी श्रेणी के आम विमानों की तरह शोर नहीं करता। 'एक्स-प्लेन्स' मिशन बहुत महत्वपूर्ण आंकड़े मुहैया करवाने वाला है, जो आवाज की गति से भी तेज उड़ान भरने वाले यात्री विमानों की संकल्पना को सच साबित कर सकेगा।
 
नासा ने अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन एयरोनॉटिक्स कंपनी को 24.75 करोड़ डॉलर का ठेका दिया है। कंपनी इस 'एक्स-प्लेन' का निर्माण कर उसे 2021 तक नासा को सौंपेगी। एरोनॉटिक्स के क्षेत्र में नासा के सहायक प्रशासक जयवोन शिन ने कहा कि इस स्तर पर एक्स-विमानों की डिजाइनिंग और उड़ान भरने का समर्थन करना बेहद उत्साहवर्द्धक है। 
 
उन्होंने कहा कि सभी के हित में सुपरसोनिक उड़ानों की तकनीकी बाधाओं को दूर करने की हमारी परंपरा जारी है। इस 'एक्स-प्लेन' का निर्माण 2016 में दिए गए ठेके के दौरान लॉकहीड मार्टिन द्वारा तैयार डिजाइन के आधार पर किया जाएगा।
 
प्रस्तावित विमान 94 फुट लंबा, 29.5 फुट विंगस्पैन और ईंधन के साथ 32,300 पौंड वजनी होगा। यह 55,000 फुट की ऊंचाई पर उड़ान भरेगा और इसके कॉकपिट में सिर्फ एक पायलट होगा। सामान्य तौर पर इसकी गति 1,512 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी जिसे अधिकतम 1,593 किलोमीटर प्रतिघंटा तक बढ़ाया जा सकेगा। (भाषा)

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक, 8 बजे राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

पूर्व अग्निवीर युवाओं के लिए योगी सरकार ने आसान की सरकारी नौकरी की राह

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Bypoll Results 2026 : नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, धारापुरम में विजय की TVK ने मारी बाजी, असम में भी भाजपा

CJP Protest in Delhi: दिल्ली में ट्रेनें-मेट्रो बंद होने पर CJP नेताओं ने उड़ाया मजाक, कहा- पीएम मोदी चेक करें अपना BP

अगला लेख