Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मेडिसन स्क्वेयर पर सुनेंगे मोदी को 30 हजार अमेरिकन

बुधवार, 24 सितम्बर 2014 (15:18 IST)
न्यूयॉर्क। अमेरिका में भारतीय समुदाय को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन और उन्हें यहां सुनने का इंतजार है। न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वेयर गार्डन में प्रधानमंत्री के स्वागत समारोह की तैयारी में लगे आयोजकों ने कहा कि इस कार्यक्रम में 30000 लोगों की भीड़ होगी जिसमें 5 साल के बच्चे से लेकर 90 साल के बुजुर्ग तक शामिल होंगे।
समारोह में आने के लिए अपना नाम दर्ज कराने वाले लोगों के आंकड़ों का विश्लेषण करने से पता लगा है कि इसमें ज्यादातर लोग 30-35 वर्ष की आयु-वर्ग के होंगे। प्रधानमंत्री के सम्मान में 28 सितंबर को होने वाले सामुदायिक स्वागत समारोह के लिए पंजीकरण बंद हो गया है।
 
विश्लेषण के मुताबिक पंजीकरण कराने वाली जिन महिलाओं में ज्यादातर 20-25 साल की हैं। करीब 12 प्रतिशत लोग 30 साल के आयुवर्ग के, 11-11 प्रतिशत लोग 35 और 40 साल के आयुवर्ग के हैं। इसमें 10 प्रतिशत से अधिक लोग करीब 25 साल के हैं।
 
पांच साल तक के उम्र के बच्चों की संख्या करीब एक प्रतिशत होगी जबकि इस समारोह में भाग लेने वालों में कुछ 85-90 साल के बुजुर्ग भी होंगे।
 
जिन संगठनों के लोगों ने इस समारोह के लिए पंजीकरण कराया है उनमें गुजराती समाज-न्यूयॉर्क, इंडो अमेरिकन सीनियर्स आर्गेनाइजेशन, यूएस इंडिया पॉलिटिकल ऐक्शन कमिटी, विश्व हिंदू परिषद (अमेरिका), बिहार झारखंड ऐसोसिएशन ऑफ नार्थ अमेरिका, न्यूयॉर्क तमिल संगम, इंडियन बिजनेस ऐसोसिएशन और ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। मोदी 26-30 सितंबर तक अमेरिका में होंगे। (भाषा)

Show comments

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा यूपी, लक्ष्य का 82.69 फीसदी कार्य हुआ पूरा

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को मिली धमकी, आरोपी के IP एड्रेस की हुई पहचान, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

योगी सरकार का बड़ा अभियान, विद्यालयों में होगा सर्वांगीण विकास कार्यक्रम, डिजिटल शिक्षा पर रहेगा जोर

जम्मू कश्मीर में 'किताब जेहाद' के आरोप में 8 सस्पेंड, सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरी से हटाई विवादित किताब, लेखक व प्रकाशक हुए ब्लैकलिस्ट

कहां गई 5 करोड़ की 'सोने की रामचरितमानस'? 'महाग्रंथ' गायब होने पर अयोध्या में बवाल, केजरीवाल ने कहा- महापाप