dharma sangrah
✕

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र की हत्या में किशोरी को बनाया आरोपी

Updated: सोमवार, 30 जुलाई 2018 (15:59 IST)
मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया में एक भारतीय छात्र की हत्या के मामले में किशोरी को आरोपी बनाया गया है। जैमी ली डोलहेगी (18) को पिछले हफ्ते मौलिन राठौड़ (25) पर हमला करने को लेकर गिरफ्तार किया गया था। सनबरी में सोमवार को जैमी ने राठौड़ पर जानलेवा हमला किया किया। अगले ही दिन अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी।


 
जैमी हिरासत में वीडियोलिंक से मेलबर्न की मजिस्ट्रेट अदालत के सामने हाजिर हुई। वह चुपचाप बैठी थी और उसका सिर थोड़ा झुका था। उसे गिरफ्तार करने के बाद उस पर हत्या के प्रयास, जानबूझकर गंभीर जख्म पहुंचाने का आरोप लगाया था। उस पर अब हत्या का भी आरोप लगाया गया है।

 
जैमी और मौलिन एक डेटिंग एप के माध्यम से एक दूसरे के संपर्क में आए थे और उन्होंने एक-दूसरे से मिलने का फैसला किया था। जैमी को फिर हिरासत में भेज दिया गया। उसे अब 19 नवंबर को अदालत में पेश होना है। यहां भारतीय मिशन ने इस बात की पुष्टि की है कि मिशन भारत में मौलिन के परिवार, उसके स्थानीय दोस्तों और ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों के संपर्क में है। मौलिन एकाउंटेंसी पढ़ने के लिए चार साल पहले छात्र वीजा पर ऑस्ट्रेलिया आया था। (भाषा) 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

CM योगी के हाथों 46 हजार 800 युवाओं को मिला टैबलेट

CM योगी के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले युवाओं के चेहरे, बोले- मेहनत का मिला फल

UP Khadi Mahotsav 2026 : यूपी में खादी को मिला नया विस्तार, 150 स्टॉल पर दिखेगा देसी हुनर, रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

UP News : हाड़ कंपाती ठंड में मजदूरों को बड़ी राहत देगी योगी सरकार, 1 दिसंबर से खुलेंगे मुफ्त लेबर अड्डे; बिस्तर और खाना भी मिलेगा

अगला लेख