sawan somwar

इमरान ने संयुक्त राष्ट्र के मंच से भी 'परमाणु युद्ध' की धमकी देकर पूरी दुनिया को चौंकाया

Updated: शनिवार, 28 सितम्बर 2019 (02:04 IST)
संयुक्त राष्ट्र। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच पर शुक्रवार को कश्मीर का मुद्दा उठाते हुए भारत पर आरोप लगाया कि वह इस्लामिक आतंकवाद के नाम पर कश्मीर घाटी में क्रूरता कर रहा है और धमकी दी कि दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध की नौबत आ सकती है।
 
इमरान ने जमकर उगला जहर : खान ने महासभा के अधिवेशन में निर्धारित समय से काफी देर तक अपनी तकरीर में भारत के खिलाफ जमकर जहर उगला। इस बीच निर्धारित समय पूरा होने का संकेत बार-बार आता रहा लेकिन उन्होंने इसकी अवेहलना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कश्मीर में कर्फ्यू जैसे हालात हैं और लोग अपने घरों में कैद हैं। भारत को स्थिति को सामान्य बनाना चाहिए।
ALSO READ: विश्व के सबसे बड़े मंच से पीएम मोदी ने इमरान खान को मुंह पर मारा करारा तमाचा
इमरान ने जम्मू-कश्मीर का राग अलापा : पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने भारत द्वारा जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के संबंध में कहा कि उसने वहां का विशेष दर्जा समाप्त कर दिया और इस तरह सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन किया गया है।
 
भारत और पाकिस्तान में हो सकता है युद्ध : इमरान खान ने धमकी दी कि यदि दुनिया ने भारत और पाकिस्तान के बीच इस समय हस्तक्षेप नहीं किया तो दोनों परमाणु शक्ति संपन्न देशों के बीच युद्ध हो सकता है और परमाणु हमले की नौबत आ सकती है। इसके दुष्परिणाम पूरी दुनिया को भुगतने पड़ेंगे।
ALSO READ: ट्रंप ने की मोदी की तारीफ तो इमरान ने दी युद्ध की धमकी
हम आखिरी दम तक लड़ेंगे : इमरान ने कहा कि हम अपने पड़ोसी (भारत) से 7 गुना छोटे हैं। हम उस स्थिति में हैं कि या तो सरेंडर करें या युद्ध लड़ें। यदि यह सवाल मैं खुद से करूं तो मेरा जवाब होगा हम आखिरी दम तक लड़ेंगे। उन्होंने जब युद्ध की बात कही तो पूरी सभा में सन्नाटा छा गया और हर कोई पाक प्रधानमंत्री की जुबां पर सकते में था।
मोदी बोले हमने युद्ध नहीं, बुद्ध दिए : इससे कुछ ही देर पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अधिवेशन को संबोधित किया था लेकिन उन्होंने पाकिस्तान का एक बार भी जिक्र नहीं किया। मोदी ने कहा कि हमने दुनिया को युद्ध नहीं,बुद्ध दिए हैं जबकि खान ने पाकिस्तान का असली चेहरा उजागर करते हुए भारत के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाए।
 
सबसे बड़ा खतरा बन गए हैं इमरान खान : संयुक्त राष्ट्र के मंच से पूरी दुनिया को परमाणु युद्ध की धमकी देने वाले इमरान खान अब खुद ही पूरी दुनिया के लिए खतरा बन गए हैं। सभा में बैठा हरेक व्यक्ति के जेहन में यही चल रहा था कि आखिर इमरान किस तरह की भाषा बोल रहे हैं? असल में पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान बेआबरू हो गया है।
ALSO READ: नरेंद्र मोदी या इमरान ख़ान, डोनाल्ड ट्रंप ने किसे पहुंचाया फ़ायदा?
पाकिस्तान में ही इमरान का विरोध : पाकिस्तानी मीडिया ने इमरान के संबोधन पर जमकर खबर ली। सभी लोगों का कहना था कि जहां एक ओर मोदी विकास और दुनिया की भलाई की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर इमरान खान कश्मीर का राग अलापते हुए परमाणु युद्ध की धमकी देते हैं। पत्रकार तारिक फतह ने तो यहां तक कहा कि इमरान खान का दिमागी संतुलन बिगड़ गया है और वे पाकिस्तानी फौज की कठपुतलीभर बनकर रह गए हैं।
 
विमान ने पाकिस्तान को किया बेनकाब : इमरान खान जब संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच पर गीदड़भभकियां दे रहे थे, तब आसमान में एक विमान के बाहर लटकता हुए बैनर पाकिस्तान को बेनकाब कर रहा था। विमान के पीछे एक बैनर लहरा रहा था जिसमें बलूचिस्तान में पाकिस्तान की तानाशाही का बखान था।
ALSO READ: कश्मीर पर मोदी की कूटनीति के आगे हार गए इमरान, अब सता रहा हार्टअटैक का डर
न्यूयॉर्क में मोदी का जलवा, पाकिस्तान की खिल्ली : न्यूयॉर्क में नरेन्द्र मोदी का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। संयुक्त राष्ट्र के सभागार के बाहर सैकड़ों की संख्या में भारतीय मूल के लोग ढोल-नगाड़े के साथ पहुंचे और मोदी के लिए नारे लगाते नजर आए। दूसरी तरफ कई जगह पाकिस्तान के विरोध में पोस्टर अभियान छिड़ा था जिसमें कराची में 25 हजार बेकसूर लोगों के मारे जाने का जिक्र था।

इमरान को 15 मिनट बाद लाल लाइट की चेतावनी नहीं दिखी : संयुक्त राष्ट्र महासभा में ऐसा नहीं है कि जिसका जितना मन चाहे, बोलते ही रहे। यहां पर 15 मिनट के बाद लाल लाइट की चेतावनी रहती है कि महोदय, अपनी बात खत्म करें। नरेन्द्र मोदी ने 17 मिनट के संबोधन में जहां शांति और दुनिया के विकास की बात रखी, वहीं दूसरी ओर इमरान परमाणु युद्ध की धमकी में ऐसे बहे कि वक्त का ध्यान ही नहीं रखा। वे 50 मिनट तक बोले जबकि 15 मिनट के बाद लाल लाइट जल चुकी थी...
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

Ram Mandir : 'प्रभु राम मुझे यह जिम्मेदारी निभाने का सामर्थ्य दें', अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा

यूपी में अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, सीएम योगी का बड़ा ऐलान, सैफई सिंडिकेट पर तंज

सरकार के लिए अन्नदाता सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- किसान कल्याण पर हमारा विशेष ध्यान

अमेरिका का ईरान पर मिसाइल और ड्रोन हमला, 12 लोगों की मौत, तेहरान ने अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमले का किया दावा

‘श्रीकृष्ण पर्व’ में घर-घर गोकुल, घर-घर गोपाल से गूंजेगा मध्यप्रदेश, जानापाव में परशुराम-श्रीकृष्‍ण लोक का मुख्‍यमंत्री करेंगे भूमि पूजन

अगला लेख