Daily Horoscope
✕

चीनी राष्ट्रपति से आज मुलाकात करेंगे मोदी, एससीओ सम्मेलन में शामिल होंगे

Updated: शनिवार, 9 जून 2018 (15:30 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चिंगदाओ में आयोजित हो रहे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने शनिवार को चीन पहुंचे। सम्मेलन में दोनों नेता पिछले माह वुहान में हुई अनौपचारिक शिखर बैठक में किए गए निर्णयों के क्रियान्वयन का जायजा लेंगे।
 
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज चिंगदाओ पहुंचे जहां वह एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री 9-10 जून को आयोजित एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीन के चिंगदाओ रवाना हुए। भारत इस शिखर सम्मेलन में पूर्ण सदस्य के रूप में पहली बार हिस्सा ले रहा है। 
 
चिंगदाओ रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि पूर्ण सदस्य के तौर पर समूह के शिखर सम्मेलन में वह भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने को लेकर रोमांचित हैं।
 
चिंगदाओ में एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर आज चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ मोदी की द्विपक्षीय बैठक होगी। बैठक में दोनों नेता पिछले माह वुहान में उनके बीच हुई अनौपचारिक शिखर बैठक में किए गए निर्णयों को लागू किए जाने का जायजा लेंगे।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा था कि भारत को समूह का पूर्ण सदस्य बनाए जाने के बाद पहली बैठक में वह भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने को लेकर रोमांचित हैं।
 
मोदी ने अपने ट्वीट में कहा था, 'नौ और 10 जून को एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए मैं चीन के चिंगदाओ में रहूंगा। एक पूर्ण सदस्य के तौर पर भारत के लिए यह पहला एससीओ शिखर सम्मेलन होगा। एससीओ देशों के नेताओं के साथ बातचीत होगी और उनके साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।'
 
शिखर सम्मेलन में विभिन्न मुद्दों पर चर्चाएं होंगी जिनमें आतंकवाद से मुकाबला, अलगाववाद और अतिवाद से लेकर सम्पर्क में सहयोग को बढ़ावा देना, वाणिज्य, सीमा शुल्क, विधि, स्वास्थ्य और कृषि, पर्यावरण संरक्षण, आपदा जाखिम कम करना और लोगों के बीच संबंध को मजबूती प्रदान करना शामिल है।
 
उन्होंने कहा था, 'एससीओ का पूर्ण सदस्य बनने के बाद गत एक वर्ष में इन क्षेत्रों में संगठन और उसके सदस्यों के साथ हमारा संवाद खासा बढ़ा है। मेरा मानना है कि चिंगदाओ शिखर सम्मेलन एससीओ एजेंडा को और समृद्ध करेगा और एससीओ के साथ भारत के सम्पर्क की एक नई शुरुआत होगी।' 
 
उल्लेखनीय है कि 2001 में स्थापित एससीओ में वर्तमान में आठ सदस्य हैं जिनमें भारत, कजाखिस्तान, चीन, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान शामिल हैं। भारत और पाकिस्तान को गत वर्ष एससीओ में शामिल किया गया था। (भाषा) 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, अगले 20 साल के लिए पीएम मोदी का उद्योग जगत को 'इंडिया फर्स्ट' मंत्र

एक साथ 15,000 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था, स्मार्ट कैमरे और वॉर रूम—उधना रेलवे स्टेशन का यह मॉडल कैसे बदल रहा भीड़ प्रबंधन?

2035 में बदल सकती है वैश्विक धार्मिक तस्वीर, ईसाइयों से आगे निकल सकता है इस्लाम; प्यू रिसर्च का बड़ा अनुमान

LIVE: सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को मिली राहत, ED की याचिका खारिज

अगला लेख