Hanuman Chalisa

मुंबई में भारी बारिश, सड़कों पर भरा पानी, लोकल भी लेट

शनिवार, 9 जून 2018 (14:09 IST)
मुंबई। महाराष्‍ट्र में दक्षिण पश्चिम मानसून की शुरुआत हो गई है और महानगर मुंबई में आज भारी वर्षा हुई जिससे कई इलाकों में पानी भर गया। मानसून की दस्तक के साथ ही बारिश से शहर की रफ्तार थम सी गई है। छत्रपति शिवाजी अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट पर कई विमान सेवाओं को भी डायवर्ट करना पड़ा है। उपनगरीय रेलगाड़ियों के परिचालन में विलंब हुआ। मौसम विभाग ने अगले दो दिन भारी बारिश की आशंका जताई है। 
 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई , कोंकण-ठाणे के इलाकों, अहमदनगर, परभनी तथा महाराष्ट्र के अन्य भागों में मानसून की शुरुआत की शनिवार घोषणा की। 
 
आईएमडी के उप निदेशक केएस होसालिकर ने कहा, 'आज सुबह साढ़े आठ बजे तक उपनगरीय इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई।'
 
एक अधिकारी ने बताया कि बारिश के कारण मध्य रेलवे के उपनगरीय खंडों पर ट्रेनें 10-12 मिनट की देरी से चल रही हैं। किसी भी ट्रेन को रद्द नहीं किया गया है। 
 
मध्य रेलवे के पीआरओ सुनील उदासी ने कहा, 'डाउन स्लो लाइन में आज सुबह एक दीवार का मलबा गिर गया। इसे तत्काल साफ कराया गया और कुछ वक्त के लिए डाउन स्लो लाइन की ट्रेनों को फास्ट लाइन पर चलाया गया।'
 
उन्होंने कहा कि डरने वाली कोई बात नहीं है साथ ही यात्रियों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की सलाह दी जाती है। 
 

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

राम मंदिर ट्रस्ट में अंतरर्कलह, नृपेंद्र मिश्रा बोले- मुझे बैठक में नहीं बुलाया, धर्म सेना प्रमुख का पलटवार- ट्रस्ट नहीं ये गिरोह है

गांव के होनहारों को अफसर बनाने के लिए योगी सरकार का मेगा प्लान

जनसेवा सर्वोपरि, प्रतिकूल मौसम में भी CM योगी ने किया जनता दर्शन

JioFinance से अब सिर्फ 24 रुपए से भरें ITR, साथ में मिलेगा JioPoints का फायदा

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

अगला लेख