Hanuman Chalisa
✕

मोदी अबू धाबी पहुंचे, द्विपक्षीय संबंधों में और भी प्रगाढ़ता आने की उम्मीद

Updated: शनिवार, 24 अगस्त 2019 (01:39 IST)
दुबई। मोदी 3 देशों फ्रांस, यूएई और बहरीन की यात्रा के दूसरे चरण के तहत पेरिस से यूएई की राजधानी अबू धाबी पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे, जहां वे शीर्ष नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
 
अपनी यात्रा के दौरान मोदी अबू धाबी के शहजादे शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान के साथ द्विपक्षीय, आपसी हित से जुड़े क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर बातचीत करेंगे। वे विदेशों में नकदीरहित लेन-देन का विस्तार करने के लिए रुपे कार्ड का औपचारिक रूप से शुभारंभ भी करेंगे।
 
यात्रा के दौरान आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाना भी एजेंडे में होगा। मोदी को यूएई सरकार अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ जायद' से भी नवाजेगी। मोदी ने ट्वीट किया कि अबू धाबी पहुंचा हूं। शहजादे शेख मोहम्मद बिन जायद के साथ वार्ता को लेकर आशान्वित हूं और भारत तथा यूएई के बीच मित्रता के सभी पहलुओं पर चर्चा होगी।
 
इसके बाद मोदी अबू धाबी से बहरीन जाएंगे, जहां वे बहरीन के शाह शेख हमाद बिन इसा अल खलीफा से बातचीत करेंगे और जी-7 शिखर बैठकों में शामिल होने के लिए रविवार को फ्रांस लौटने से पहले खाड़ी क्षेत्र में सबसे पुराने श्रीनाथजी के मंदिर के पुनरुद्धार की औपचारिक शुरुआत के साक्षी बनेंगे।

मोदी की बहरीन यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस देश की यह पहली यात्रा होगी।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

अगला लेख