manglik dosh calculator
✕

अमेरिका में 7 दिन में 2 बार मिलेंगे मोदी और ट्रंप

Updated: गुरुवार, 19 सितम्बर 2019 (11:11 IST)
वॉशिंगटन। इस महीने एक हफ्ते से भी कम अंतराल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच दो बार मुलाकात होगी।  अमेरिका में भारत के शीर्ष राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने यह जानकारी देते बताया कि भारत-अमेरिका के बीच रणनीतिक संबंधों में यह क्षमता है कि वह इस शताब्दी की 'परिभाषित करने वाली साझेदारी' बन जाए।
ALSO READ: पीएम मोदी के लिए नहीं खुलेगा पाकिस्तानी एयर स्पेस
मोदी की राष्ट्रपति ट्रंप से दो बार मुलाकात हो चुकी है। इससे पहले इन दोनों के बीच की 2 मुलाकातें जापान के जी-20 शिखर सम्मेलन और फ्रांस में हुए जी-7 शिखर वार्ता से इतर हुई थीं।
 
भारतीय राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने बुधवार को वॉशिंगटन में जानकारी देते बताया कि मोदी के अमेरिका पहुंचने पर उन दोनों के बीच की दो बार और मुलाकात होगी। श्रृंगला ने 'इंडिया ऑन द हिल : चार्टिंग अ फ्यूचर फॉर इंडो-यूएस रिलेशंस' कार्यक्रम के दौरान कहा कि इन दोनों के बीच कुछ ही महीनों के अंतराल पर 4 मुलाकातें हो जाएंगी।
ALSO READ: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात से पहले कश्मीर को लेकर चीन ने दिया बड़ा बयान
इस कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन दो थिंक टैंक अमेरिका के 'द हैरिटेज फाउंडेशन' और भारत के 'ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन' ने किया था। मोदी शनिवार को ह्यूस्टन पहुंचेंगे। एक दिन बाद ट्रंप विशाल 'हाउडी मोदी' रैली को संबोधित करने उनके साथ मौजूद होंगे। ये दोनों नेता संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र से इतर न्यूयॉर्क में फिर मुलाकात करेंगे।
 
श्रृंगला ने कहा कि वे 22 सितंबर को मिलेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ह्यूस्टन में भारतीय प्रवासियों के कार्यक्रम को मोदी के साथ मिलकर संबोधित करेंगे और वे न्यूयॉर्क में यूएनजीए से इतर भी मुलाकात करेंगे।

Show comments

इसराइल में सत्ता की जंग हुई तेज, नेतन्याहू-आइजेनकोट में नहीं बनी सहमति, सरकार गठन पर क्यों फंसा है पेंच?

मणिपुर में BJP के खिलाफ बड़ी बगावत, 93 नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, चुनाव से पहले क्यों लगा झटका?

परिसीमन बिल पर स्टालिन क्यों नहीं मान रहे कांग्रेस की बात? राहुल और सोनिया ने की मुलाकात, DMK के अलग रुख से बढ़ी चिंता

परिसीमन बिल के खिलाफ उद्धव ठाकरे ने खोला मोर्चा, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, क्यों अपनाया विरोध का रास्ता?

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

सभी देखें

इसराइल में सत्ता की जंग हुई तेज, नेतन्याहू-आइजेनकोट में नहीं बनी सहमति, सरकार गठन पर क्यों फंसा है पेंच?

योगी सरकार में विकास और छात्रहित दोनों सर्वोपरि, आगरा कॉलेज के खेल मैदान का अधिकार सुरक्षित रहेगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव औचक पहुंचे हमीदिया अस्पताल, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मरीजों से किया संवाद

यूपी में निजी बिजनेस पार्क विकसित करने की तैयारी, यीडा ने अंगीकृत की योजना-2025

मणिपुर में BJP के खिलाफ बड़ी बगावत, 93 नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, चुनाव से पहले क्यों लगा झटका?

अगला लेख