Daily Horoscope
✕

ईशनिंदा के नाम पर पाकिस्तान में बवाल, श्रीलंकाई नागरिक क‍ी पीट-पीटकर हत्या, शव भी जलाया

Updated: शनिवार, 4 दिसंबर 2021 (08:29 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सियालकोट में ईशनिंदा के नाम पर कट्टरपंथियों की भीड़ ने शुक्रवार को एक श्रीलंकाई नागरिक की पीट-पीटकर कर दी। इतना ही नहीं उन लोगों ने उसकी लाश को भी जला दिया। पुलिस ने इस मामले में सख्‍त कार्रवाई करते हुए वीडियो फुटेज के आधार पर 100 लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
पाकिस्तान के प्रधान मंत्री इमरान खान ने कारखाने में घटित हुई इस घटना को भयानक करार दिया है और कहा कि श्रीलंकाई नागरिक को जिंदा जलाना पाकिस्तान के लिए शर्म का दिन है। उन्होंने कहा कि मैं जांच की देखरेख कर रहा हूं और कोई गलती न हो, सभी जिम्मेदार लोगों को कानून के तहत दंडित किया जाएगा। गिरफ्तारियां जारी हैं।
 
वहीं, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने बयान जारी कर कहा कि सियालकोट में भीड़ द्वारा की गई नृशंस हत्या निंदनीय और शर्मनाक है। इस तरह की करतूत को किसी भी कीमत पर माफ नहीं किया जा सकता है।
 
श्रीलंका ने ईशनिंद के नाम पर श्रीलंकाई नागरिक की हत्या की भर्त्सना की है और कहा है कि पाकिस्तान मॉब लिंचिंग की इस घटना में कार्रवाई करे। श्रीलंका ने कहा है कि पाकिस्तान यह सुनिश्चित करे कि सियालकोट में घटित घटना में इंसाफ हो।
 

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख