manglik dosh calculator
✕

मैक्सिको की सेना को रियो ग्रांडे नदी पर मिली एक सुरंग, अमेरिका पहुंचने में होता था इस्तेमाल

Updated: शुक्रवार, 28 अगस्त 2020 (10:44 IST)
मैक्सिको सिटी। मैक्सिको की सेना ने कहा है कि रियो ग्रांडे नदी के पास गश्त कर रहे सैनिकों को एक सुरंग मिली है। यह सुरंग पूरी तरह बनी नहीं है और ऐसा प्रतीत होता है कि यह सुरंग अमेरिका पहुंचने के लिए नदी के तल पर बनाई जा रही थी और इस सुरंग में पानी भरा हुआ है।
 
सेना ने बताया कि सुरंग के मुहाने पर एक छोटा पंप मिला है और ऐसा प्रतीत होता है कि इसका इस्तेमाल सुरंग से पानी निकालने में किया जाता था। सेना की ओर से सुरंग की जो तस्वीरें जारी की गई हैं, उसमें दिखाई दे रहा है कि सुरंग बनाने वालों ने दीवारों पर टेक के लिए लकड़ी लगाई थी।
 
सेना ने बताया कि सुरंग का पता इस सप्ताह की शुरुआत में माटामोरोस शहर के नजदीक चला था। यह टेक्सास के ब्राउन्सविले सीमा के पार थी। इस सुरंग का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों के लिए किया जाता था। गौरतलब है कि इस नदी का इस्तेमाल मादक पदार्थों की तस्करी और आव्रजकों को अवैध रूप से उस पार पहुंचाने के लिए किया जाता है। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

3-1 से भारत ने चीन को हराकर जीती चैंपियन्स ट्रॉफी, CM मोहन यादव ने हर खिलाड़ी को 5 लाख रूपए देने का किया वायदा

yogi adityanath : योगी आदित्यनाथ का बड़ा दावा, बोले- यूपी के 80% लोग BJP के साथ, बाकी 20% कांग्रेस-सपा के लिए आजाद

दुबई में होने वाले एशिया कप के लिए भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट दल की उपकप्तान बनीं इंदौर की अनादि तागड़े

Delimitation Bill 2026 : परिसीमन बिल पर विपक्ष में रार, स्टालिन-शरद पवार को मनाएंगे सोनिया-खरगे, अखिलेश यादव ने जारी किया व्हिप

Anant Ambani : ब्रज के विकास के लिए रिलायंस समूह की 18 करोड़ रुपए की सौगात, गुरु सान्निध्य में अनंत अंबानी ने की गिरिराज परिक्रमा

अगला लेख